Bihar News : महनार में प्रगति क्लासेज के विद्यार्थियों का विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर

Share News

महनार के प्रगति क्लासेज के विद्यार्थियों का शानदार परीक्षा परिणाम

महनार के प्रगति क्लासेज के छात्र विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट परिणाम के साथ
Share News

महानगर संवाददाता 

वैशाली (बिहार)

वैशाली जिले के महनार स्थित स्टेशन रोड पर रजिस्ट्री ऑफिस के समीप संचालित प्रगति क्लासेज कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता से इलाके में खुशी का माहौल है।

महनार के प्रगति क्लासेज के छात्र विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट परिणाम के साथ

संस्थान के निदेशक मोनू कुमार एवं सह-निदेशक पवन कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है।

प्रमुख सफल विद्यार्थियों में प्रतिभा ने 445 अंक, अंशिका ने 444 अंक, श्रेया रानी ने 440 अंक, रौशन कुमार ने 427 अंक, अंजलि कुमारी एवं आर्यन ने 411-411 अंक, अनुपामणि ने 389 अंक, आनंद कुमार ने 384 अंक तथा सुहानी और प्रियांशु ने 373-373 अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर कोचिंग संस्थान के शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है।

You may have missed