दरगाह पर सालाना उर्स का आगाज, कब्बालीयों की सजी महफ़िल – कलवारी

IMG_20231103_073054
Share News

आगरा : कलवारी गाँव मे स्थित हजरत पूठा वाले शाह वली बाबा की दरगाह पर हर साल लगने वाला सालाना उर्स इस वर्ष गुरुवार के दिन लगाया गया। गाँव में पिछले कई दशकों से यह उर्स लग रहा है, यह उर्स दरगाह का 70 वा लगाया गया। आज भी उर्स दरगाह की कमेटी व क्षेत्र के लोगो द्वारा लगाया गया, हर साल की तरह इस बार भी कव्वाली की महफ़िल का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रसिद्ध कव्वालो ने दरगाह के सामने परिसर मे अपनी प्रस्तुति दी।

बड़ी धूमधाम से मनाया, हजरत पूठा वाले शाहे वली बाबा का शालाना उर्स - कलवारी*

उर्स परिसर में मेले का आयोजन भी किया गया है, जिसमें अलग-अलग गाँव व क्षेत्रो से आये लोगो ने मेले मे झूले, खिलोनो की दुकान, चाट-भल्ले का आनंद लिया, और जो लोग कव्वाली सुनने व उर्स देखने आये थे, उनके लिये व्यापक व्यवस्था दरगाह कमेटी द्वारा कर ली गई थी।

बड़ी धूमधाम से मनाया, हजरत पूठा वाले शाहे वली बाबा का शालाना उर्स - कलवारी*

दरगाह के उर्स की व्यवस्था दरगाह कमेटी के अध्यक्ष आशिफ अब्बासी और भाजपा नेता व दरगाह कमेटी के मीडिया प्रभारी सलीम खान अब्बास एवं कमेटी के अन्य सदस्यो बंटू खां, सलामुद्दीन अब्बासी, साविर खां, इरशाद अहमद, सद्दाम अब्बास, अजमेरी खां, असलम खान, जफर अली, दरगाह के खलीफा इशाक खान आदि लोगो द्वारा देख रेख की उचित व्यवस्था की गई थी।

You may have missed