Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :61वीं मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 3 November 2023
Prayagraj News: Organization of 61st Divisional Pension Court concluded
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में गुरूवार को गांधी सभागार में 61वीं पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित मण्डलीय पेंशन अदालत में 24 पुराने एवं 09 नये वादों सहित कुल 33 वाद सूचीबद्ध थे, जिनकी सुनवाई करते हुये कुल 11 वादों का मौके पर निस्तारण किया गया।

Prayagraj News: Organization of 61st Divisional Pension Court concluded

मण्डलायुक्त ने शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पेंशन अदालत में संबंधित विभागों के अधिकारियों को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के समस्त देयकों का भुगतान निर्धारित समय से किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समस्त परिलाभों का नियमानुसार समय से भुगतान कर दिया जाये। कहा कि सेवानिवृत्त हो जाने से पूर्व ही उनके देयकों के सम्बन्ध में नियमानुसार समय के अन्तर्गत कार्यवाही प्रचलित कर देनी चाहिए, जिससे समय-सीमा के अन्दर ही सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके लाभ प्राप्त हो सके।

Prayagraj News: Organization of 61st Divisional Pension Court concluded
पेंशन अदालत में आने वाले प्रकरणो में श्रीमती अहमदी बेगम पत्नी स्व0 अनीस अहमद से0नि0 वैक्सीनेटर, श्री शम्भूनाथ श्रीवास्तव से0नि0 करसमाहर्ता तथा श्री जमाल अहमद से0नि0 करसमाहर्ता के परिलाभों का भुगतान न किये जाने पर प्रकरण की सुनवाई करते हुए मण्डलायुक्त ने अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत प्रयागराज को शीघ्रता से कार्रवाई करते हुए से0नि0 कर्मचारियों के लम्बित परिलाभों के भुगतान हेतु त्वरित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए है। इसी तरह से श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव से0नि0 सहायक अध्यापिका के प्रोन्नति वेतनमान के आधार पर पेंशन स्वीकृत किए जाने से सम्बंधित प्रकरण की सुनवाई करते हुए मण्डलायुक्त ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। श्री अरविंद जायसवाल पति स्व0 अंजलि जायसवाल सहायक अध्यापिका के मृत्यु उपादान से सम्बंधित परिलाभ के प्रकरण की सुनवाई करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज को प्रकरण का परीक्षण करते हुए 15 नवम्बर तक निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। श्री राम सजीवन पाल से0नि0 प्राविधिक वर्ग-3 के चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बंधित प्रकरण के सम्बंध में कृषि विभाग के द्वारा बताया गया कि इनका भुगतान किया जा चुका है। इस अवसर पर अपर निदेशक, संयोजक पंेशन अदालत श्री पी0के0 सिंह सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के साथ-साथ सम्बंधित पेंशनर उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: दरगाह पर सालाना उर्स का आगाज, कब्बालीयों की सजी महफ़िल – कलवारी
Next: Prayagraj News :मेला अधिकारी, कुंभ मेला, श्री विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में अब तक अनुमोदित परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.