Sambhal News : आठ मार्च को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जायेगा

Sambhal News: International Women's Day will be celebrated on March 8
Share News

संवाददाता भूपेंद्र सिंह सम्भल : सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आठ मार्च को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जायेगा। जिसमें डॉ सुधा सक्सैना समेत सात समाज सेविकाओं को महिला सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व महाप्रबंधक रूबी ने बताया कि आठ मार्च को दोपहर दो बजे समिति के संरक्षक व सलाहकार डॉ यू सी सक्सैना के आवास पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया जायेगा।

Sambhal News: International Women's Day will be celebrated on March 8

समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली समाज सेविका डॉ सुधा सक्सैना,शबनूर बेगम, कु. कुसुम, नाहिद रजा, रजनी कांता चौहान, डॉ मोहसिना शहजाद तथा पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन तरन्नुम अकील को महिला सशक्तिकरण सम्मान – 2021 से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रभारी प्रदेश महाप्रबंधक रूबी को जबकि मन्जू सक्सैना, चिंकी दिवाकर व साक्षी शर्मा को सहायक प्रभारी बनाया गया।

You may have missed