Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संभल न्यूज: 38 आतंकियों को फांसी की सजा सुनाने पर हिंदू जागृति मंच ने व्यक्त की प्रसन्नता

जनवाद टाइम्स 21 February 2022
संभल न्यूज: 38 आतंकियों को फांसी की सजा सुनाने पर हिंदू जागृति मंच ने व्यक्त की प्रसन्नता
Share News
       

संभल से भूपेंद्र सिंह संवाददाता

संभल सन 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में एक साथ 38 आतंकियों को फांसी की सजा तथा 11 आतंकियों को आजीवन जेल की सजा सुनाए जाने पर हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने परस्पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

 

 

संभल न्यूज: 38 आतंकियों को फांसी की सजा सुनाने पर हिंदू जागृति मंच ने व्यक्त की प्रसन्नता

जनता पेट्रोल पंप के सामने शर्मा मेडिकोज पर हिंदू जागृति मंच के सभी सदस्य गण उपस्थित हुए। सन 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में 14 साल बाद पीड़ितों को इंसाफ मिलने पर अहमदाबाद की विशेष अदालत ने इतिहास में पहली बार एक साथ 38 आतंकियों को फांसी तथा 11 आतंकियों को आजीवन जेल की सजा सुनाने पर हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने परस्पर एक दूसरे को लड्डू खिलाए और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अदालत को धन्यवाद कहकर आभार जताया। इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच के नगर महामंत्री श्याम शरण शर्मा ने कहा कि 26 जुलाई सन 2008 को 70 मिनट में 21 धमाके हुए 58 लोग काल के गाल में समा गए 200 से ज्यादा घायल हुए। अब 14 वर्षों बाद निर्दोष परिवारों को- पीड़ितों को इंसाफ मिला है। जिसकी खुशी प्रत्येक भारतीय को है। कोर्ट ने भी दुर्लभ से दुर्लभतम मामला बताकर पीड़ितों को मुआवजा देने का भी निर्देश किया है। इस बात के लिए विशेष अदालत धन्यवाद की पात्र हैं। अरविंद शंकर शुक्ला, अधिवक्ता उमेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, वैभव गुप्ता, वैभव अग्रवाल, सुबोध कुमार गुप्ता, विकास कुमार वर्मा, अजय कुमार शर्मा आदि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार एक साथ 38 आतंकियों को तथा 11 आतंकियों को आजीवन जेल में रहने, साथ ही सभी 49 आतंकियों को आर्थिक दंड देकर वसूली करने तथा पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का निर्णय सुना कर करोड़ों देशभक्तों का दिल जीता है। अदालत में आस्था और अधिक मजबूत हुई है।

 

संभल न्यूज: 38 आतंकियों को फांसी की सजा सुनाने पर हिंदू जागृति मंच ने व्यक्त की प्रसन्नता

वक्ताओं ने कहा कि कोर्ट के इस निर्णय को देश की आम जनमानस को स्वीकारने और प्रसन्नता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने अहमदाबाद की विशेष अदालत का आभार जताया। इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच, हिंदू जागृति युवा मंच के अनेक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन हिंदू जागृति युवा मंच के जिला संयोजक वैभव गुप्ता ने किया।

Post navigation

Previous: प्रयागराज न्यूज़ :एडीजी जोन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को मतदान हेतु प्रेरित किया
Next: Bihar news पूजा मिश्रा ने शुरू किया केमेस्ट्री के लिए देवेन्द्र क्लासेज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260708-WA0005
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा रिंग रोड पर बड़ा खतरा: रहनकला टोल प्लाजा के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का अंदेशा

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा रिंग रोड पर बड़ा खतरा: रहनकला टोल प्लाजा के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का अंदेशा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.