Sambhal News: सम्भल मुरादाबाद बन्द पड़ी रेल को शीघ्र चलाए

Sambhal News: Sambhal Moradabad run closed train soon
Share News

भूपेंद्र सिंह संवाददाता

सम्भल जिला मुख्यालय संघर्ष समिति ने मंडल रेल प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर सम्भल मुरादाबाद के बीच बंद पड़ी रेल को द्वारा चलवाने व रेलवे लाइन का विस्तृतीकरण करने की मांग की गई। दिये गये ज्ञापन में कहा कि चन्दौसी से सम्भल और गजरौला के लिए नई रेलवे लाइन का विस्तृतीकरण कराया जाये। क्योंकि सम्भल में हैण्डीक्राफ्ट, मेंथा तेल, तंबाकू और आलू का बहुत बड़ा कारोबार है। जिससे रेलवे विभाग को भारी लाभ होगा।

सम्भल की जनता काफी समय से रेलवे लाइन का विस्तृतीकरण की मांग करती आ रही है। इसके साथ ही कोरोना महामारी के कारण सम्भल मुरादाबाद बन्द पड़ी रेल को शीघ्र चलाए जिससे यात्रियों को आने जाने में परेशानी नही हो। ज्ञापन देने वालों में मुशीर खां तरीन, डॉ नाजिम,मौहज्जम खां, महावीर सिंह, मुशाहिद, इकबाल तुर्की व कैलाश सिंह आदि रहे।

You may have missed