Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय आगरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स 11 January 2023
IMG_20230111_205242
Share News
       

आगरा समाचार । भदावर विद्या मंदिर पीजी कॉलेज बाह आगरा के द्वारा भारत सरकार का सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 11 से 17 जनवरी 2023 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह के अनुपालन में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम महाविद्यालय के के प्राचार्य डॉ सुकेश यादव के निर्देशन व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिग्विजय नाथ यादव के नेतृत्व में मनाया गया।

IMG 20230111 205141

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय वह राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी छात्र- छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के नियमों के अनुपालन के लिए एक भव्य रैली का आयोजन किया, सड़क सुरक्षा के सभी नियमों के बारे में पोस्टर, बैनर, नारों के माध्यम से बाह में जनमानस को जागरूक किया।

भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय आगरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

राष्ट्रीय योजना के छात्र- छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ उनके पालन की शपथ भी दिलाई गई। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय आगरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुकेश कुमार यादव सुरक्षा के नियमों के बारे में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में स्टार पूर्वक बताया विस्तार पूर्वक बताया । उन्होंने बताया कि यातायात का सबसे पहला नियम ट्रैफिक सिग्नल से शुरू होता है। उन्होंने बताया कि रुको, देखो फिर सड़क पार करो , ध्वनि पर ध्यान दें , सड़क पर दौड़ें नहीं , फुटपाथ का उपयोग करें , पेडेस्ट्रियन से करें सड़क पार ,वाहन के बाहर हाथ न निकालें ,मोड़ से सड़क पार न करें।

भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय आगरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि सड़क पार करने के लिए ज़ेबरा क्रॉसिंग का उपयोग नहीं करने वालों पर सड़क सुरक्षा का महत्व खो जाता है! काली और सफेद धारियां किसी कारण से हैं, और अपनी सुरक्षा के लिए, सड़क पार करने के लिए इसका उपयोग करें। सभी ट्रैफिक सिग्नल के प्रति आज्ञाकारी रहें। जब चलने के लिए सिगनल हरा दिखाई दे तो चलें। साथ ही वाहन चलाते समय ट्रैफिक लाइट का पालन करें।

भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय आगरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को बुनियादी सुरक्षा संकेतों और संकेतों के बारे में पता होना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि हरे रंग का मतलब है गुजरना और लाल का मतलब है रुकना होता है।

IMG 20230111 204711

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ सुकेश कुमार यादव ने ने बताया कि , सड़क सुरक्षा नियम सभ्य जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक नागरिक सरकार द्वारा निर्धारित नियमों को जानता है और उनका पालन करता है। यहाँ तक कि बच्चों और किशोरों को भी शिक्षित किया जाना चाहिए और देश में सड़क नियमों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को बुनियादी सुरक्षा संकेतों और संकेतों के बारे में पता होना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि हरे रंग का मतलब है गुजरना और लाल का मतलब है रुकना होता है।

जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रोफेसर महेंद्र कुमार, प्रोफेसर निर्भय सिंह, प्रोफ़ेसर शम्स आलम, डॉ सुमन लता पाल, डॉ. सतीश कुमार यादव, श्री अनुज कुमार, श्री प्रवेंद्र कुमार, डा. मुलायम सिंह यादव, डा. राघवेंद्र सिंह, डा. अनिल कुमार गुप्ता, श्री ओंकार कुमार यादव, डा. पंकज कुमार, श्री लोकेंद्र सिंह, डा. आशुतोष यादव, डा. आशीष कुमार , श्री कोमल सिंह , श्री उदयभान, श्रीमती भावना कन्नौजिया , श्री धर्मेन्द्र कुमार यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Post navigation

Previous: Agra News : भदावर विद्या मंदिर  पी जी कॉलेज (बाह) के छात्र प्रशांत पचौरी का वूशु (मार्शल आर्ट) में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चयन
Next: Bihar News-सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के विशेष सचिव रचना पाटिल के द्वारा आज वैशाली जिला के विभिन्न स्थलों पर चल रहे जाति आधारित गणना का स्थलीय निरीक्षण 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.