Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

राजापाकर: प्लंबर मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जनवाद टाइम्स 16 August 2025
IMG-20250816-WA0030
Share News
       

वैशाली/राजापाकर। राजापाकर दक्षिणी पंचायत वार्ड नंबर 9 निवासी स्व. जयनंदन राय के 37 वर्षीय पुत्र और पेशे से प्लंबर मिस्त्री शिव कुमार सिंह की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार शिव कुमार सिंह, राजापाकर दक्षिण पंचायत के कुशवाहा टोला निवासी प्रवीण कुमार के घर प्लंबिंग का काम कर रहे थे। दीवार में ड्रिल मशीन से छेद करने के बाद जब वह तार और मशीन समेट रहे थे, तभी अचानक बिजली का करंट लग गया और वह मौके पर ही गिर पड़े।

राजापाकर: प्लंबर मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

IMG 20250816 WA0030

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जाती है। उनके एकमात्र पुत्र के सहारे ही परिवार का भरण-पोषण होता था।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। परिजनों ने थाने में आवेदन देकर करंट लगने से हुई मौत की पुष्टि की है।

राजापाकर: प्लंबर मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी पाकर स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी भी मौके पर पहुंचीं और शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

Post navigation

Previous: अंबेडकर नगर: किछौछा में चौंकाने वाला वाकया – मृत घोषित युवक की धड़कनें फिर से चलीं, एंबुलेंस हादसे के बाद ज़िंदा निकला
Next: राजापाकर में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली, ग्रामीणों ने लिया संकल्प

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.