Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, 42 माताओं की हुई जांच

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0017
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर परिसर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 42 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

IMG 20260623 WA0017

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि शिविर में महिलाओं की हीमोग्लोबिन, एचआईवी, रक्तचाप (बीपी), वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। जांच के उपरांत उन्हें आयरन, कैल्शियम तथा विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स की गोलियां प्रदान की गईं।
महिलाओं की स्वास्थ्य जांच डॉ. जितेंद्र पासवान, डॉ. ज्ञान दीप एवं डॉ. मनीषा द्वारा की गई।

शिविर के सफल संचालन में एएनएम हेमा कुमारी, गुंजन कुमारी, पूजा कुमारी एवं शांति कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, भारी वजन उठाने से बचने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्हें हरी सब्जियां, फल, दूध, अंडा और मछली जैसे पोषक खाद्य पदार्थों का सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को प्रत्येक माह आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में नियमित रूप से जांच कराने तथा सुरक्षित मातृत्व के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही प्रसव कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि संस्थागत प्रसव से मां और शिशु दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

शिविर में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड की विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों से गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाकर उनकी जांच कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Post navigation

Previous: Bihar News: जाफरपट्टी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को प्राकृतिक खेती व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
Next: Bihar News: जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम को सौंपा गया 6 सूत्री ज्ञापन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Bihar News: नशामुक्त बिहार अभियान की मजबूत आधारशिला बनीं जीविका दीदियाँ, पश्चिम चंपारण में चला व्यापक जनजागरण अभियान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.