Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • Vaishali

Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0038
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजापाकर परिसर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

IMG 20260609 WA0038

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस स्वास्थ्य कार्यक्रम के सफल संचालन के 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। शिविर में कुल 130 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।

स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. शालिनी एवं डॉ. सतीश कुमार ने महिलाओं की चिकित्सीय जांच की। वहीं एएनएम हेमा कुमारी, गुंजन कुमारी, पूजा कुमारी, पल्लवी कुमारी एवं शांति कुमारी ने शिविर के संचालन में सहयोग प्रदान किया।

महिला चिकित्सक डॉ. पूजा कुमारी ने गर्भवती महिलाओं को इस अवस्था में पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने हरी सब्जियां, दूध, दही, अंडा, मांस, मछली एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन पर बल दिया।

शिविर के दौरान महिलाओं की हीमोग्लोबिन, शुगर, एचआईवी, वजन एवं रक्तचाप (बीपी) सहित विभिन्न आवश्यक जांचें की गईं। साथ ही उन्हें आयरन, कैल्शियम एवं विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स की गोलियां भी उपलब्ध कराई गईं।

चिकित्सकों ने महिलाओं को सलाह दी कि प्रसव अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही कराएं, जहां प्रशिक्षित महिला चिकित्सक एवं एएनएम की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया जाता है। इससे आर्थिक बचत होने के साथ-साथ जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं को यह भी निर्देश दिया गया कि वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले नियमित स्वास्थ्य जांच शिविरों में अनिवार्य रूप से शामिल होकर अपनी जांच कराती रहें।

Post navigation

Previous: Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित
Next: Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.