Bihar News : राजापाकर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक, प्रशिक्षण शिविर की तैयारी तेज

Share News

राजापाकर में भाजपा बैठक के दौरान प्रशिक्षण शिविर की तैयारी पर चर्चा हुई। जानें कब और कहां होगा आयोजन।

राजापाकर में न्यूटन क्लासेस परिसर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: राजापाकर, जिला वैशाली (बिहार)
दिनांक: 21 मार्च 2026

राजापाकर । प्रखंड क्षेत्र स्थित न्यूटन क्लासेस परिसर में भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय आवासीय कार्यशाला की तैयारी को लेकर आयोजित की गई थी।

राजापाकर में न्यूटन क्लासेस परिसर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता सुबोध सिंह ने किया।

प्रशिक्षण शिविर 31 मार्च और 1 अप्रैल को होगा आयोजित
बैठक में जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 31 मार्च एवं 1 अप्रैल को बभनी मठ स्थित बीपीएस आईटीआई परिसर में किया जाएगा।

राजापाकर में न्यूटन क्लासेस परिसर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

उन्होंने बताया कि इस शिविर में प्रखंड क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संगठनात्मक एवं वैचारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आवासीय शिविर में पूरी व्यवस्था रहेगी

पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर पूर्णतः आवासीय होगा। इसमें कार्यकर्ताओं के रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि सभी प्रतिभागी बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से    मिथिलेश सिंह, सुबोध सिंह, कुमार सौरभ, संजय सिंह, गुड्डू सिंह, डॉ. राजू कुमार गुप्ता, सानू झा, हरेंद्र साह, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सोनू चौधरी, आकाश कुमारसहित प्रखंड स्तर के कई अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य बिंदु

  • न्यूटन क्लासेस परिसर में भाजपा की बैठक आयोजित
  • प्रशिक्षण शिविर की तैयारी पर हुई चर्चा
  • 31 मार्च और 1 अप्रैल को होगा आयोजन
  • कार्यकर्ताओं को मिलेगा वैचारिक व संगठनात्मक प्रशिक्षण
  • आवासीय शिविर में रहने-खाने की व्यवस्था

Trending News