Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों की सुनवाई

जनवाद टाइम्स 27 June 2026
IMG-20260627-WA0003
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी एवं अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल की मौजूदगी में भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों की सुनवाई की गई। बड़ी संख्या में फरियादी अपने-अपने आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे।

IMG 20260627 WA0003

राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी ने बताया कि म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) से संबंधित मामलों में राजस्व कर्मचारी की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं परिमार्जन (सुधार) से संबंधित शिकायतों के लिए उन्होंने रैयतों को नजदीकी साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी के लॉगिन से खाता, खेसरा, रकबा एवं जमाबंदी-2 का मिलान कर त्रुटियों का सुधार किया जाएगा, जिससे भूमि अभिलेखों में दर्ज गड़बड़ियों को ठीक किया जा सके।

शिविर में जाफरपट्टी निवासी मुकेश कुमार सिंह बनाम देवेंद्र प्रसाद सिंह के भूमि विवाद की सुनवाई की गई। मामले में राजस्व कर्मचारी को स्थल जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा अजिज कुमार झा बनाम शिवचंद्र सहनी के दखल-कब्जे से जुड़े विवाद की भी सुनवाई हुई, जिसमें जांच के लिए संबंधित राजस्व कर्मचारी को निर्देशित किया गया।

अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल ने उपस्थित लोगों से भूमि विवाद के मामलों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष को आपसी विवाद या तनाव उत्पन्न नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति कानून हाथ में लेने का प्रयास करेगा तो जांच के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Agra News :आगरा में नाजिया इलाही के प्रस्तावित दौरे पर विवाद, शसक्त पीली सेना ने रोक की मांग उठाई
Next: Bihar News: विदुपुर आरएस पेठिया से सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, थाने में प्राथमिकी दर्ज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260401-WA0013(3)
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: विदुपुर स्टेशन स्थित आम की गद्दी पर हमला, दो युवक घायल; मारपीट और लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 27 June 2026
IMG-20260401-WA0013(3)
  • Breaking News

Bihar News: विदुपुर आरएस पेठिया से सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, थाने में प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 27 June 2026
IMG-20260627-WA0003
  • Breaking News

Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों की सुनवाई

जनवाद टाइम्स 27 June 2026
IMG-20260627-WA0013
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में नाजिया इलाही के प्रस्तावित दौरे पर विवाद, शसक्त पीली सेना ने रोक की मांग उठाई

जनवाद टाइम्स 27 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विदुपुर स्टेशन स्थित आम की गद्दी पर हमला, दो युवक घायल; मारपीट और लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज
  • Bihar News: विदुपुर आरएस पेठिया से सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, थाने में प्राथमिकी दर्ज
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों की सुनवाई
  • Agra News :आगरा में नाजिया इलाही के प्रस्तावित दौरे पर विवाद, शसक्त पीली सेना ने रोक की मांग उठाई
  • Agra News :आगरा: लच्छीपुरा कर्बला में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये, अखाड़ों ने दिखाए जौहर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.