Bihar News: विदुपुर आरएस पेठिया से सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, थाने में प्राथमिकी दर्ज

IMG-20260401-WA0013(3)
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
बरांटी, वैशाली।

बरांटी थाना क्षेत्र के एक युवक की बाइक विदुपुर आरएस पेठिया में सब्जी खरीदने के दौरान चोरी हो गई। मामले को लेकर पीड़ित ने बरांटी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरांटी थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव निवासी अमरजीत कुमार, पिता दिलीप शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह शनिवार की शाम करीब 6 बजे अपनी नीले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR31AU-5212) से विदुपुर आरएस पेठिया सब्जी खरीदने गए थे।

IMG 20260401 WA00133

उन्होंने बताया कि बाइक को बाजार में खड़ी कर करीब 10 मिनट तक सब्जी खरीदारी की। वापस लौटने पर देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़ित ने आवेदन में आशंका जताई है कि अज्ञात चोरों ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी गई बाइक बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Trending News