Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली न्यूज: राजापाकर प्रखंड के बेरई पंचायत में राजस्व महाअभियान शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 24 August 2025
वैशाली न्यूज: राजापाकर प्रखंड के बेरई पंचायत में राजस्व महाअभियान शिविर आयोजित
Share News
       

राजेन्द्र कुमार | स्थान: राजापाकर/वैशाली

वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत बेरई पंचायत भवन परिसर और बखरी बड़ाई पंचायत सरकार भवन बनवीरा में शुक्रवार को राजस्व महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जमाबंदी सुधार, बटवारा, नामांतरण और मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों का त्वरित निस्तारण करना था।

वैशाली न्यूज: राजापाकर प्रखंड के बेरई पंचायत में राजस्व महाअभियान शिविर आयोजित

शिविर में एडीएम वैशाली संजय कुमार, सीओ गौरव कुमार, राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी, बीडियो आनंद प्रकाश सहित अनेक राजस्व कर्मी और जमाबंदीधारी उपस्थित रहे। एडीएम संजय कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को जमाबंदी सुधार की प्रक्रिया, नामांतरण, वंशावली अद्यतन और आपसी बंटवारे की जानकारी दी।

वैशाली न्यूज: राजापाकर प्रखंड के बेरई पंचायत में राजस्व महाअभियान शिविर आयोजित

उन्होंने बताया कि जिन रैयतों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम जमाबंदी से हटाकर वंशावली के अनुसार जीवित उत्तराधिकारियों के नाम दर्ज किए जाएंगे। आपसी बंटवारे के लिए वंशावली बनाकर सभी भूमि को बराबर-बराबर बांटकर आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करने की बात कही गई। जिन मामलों में बहन का नाम शामिल नहीं करना है, उनके लिए मजिस्ट्रेट के शपथ पत्र की आवश्यकता होगी।

मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई कि पंचायत सचिव, मुखिया या सरपंच की अनुशंसा पर प्रमाण पत्र जारी करेंगे।

शिविर में शिविर प्रभारी अमित कुमार रंजन, मुखिया अरशद हुसैन, सेविका संघ जिला अध्यक्ष सरिता कुमारी, उपेंद्र राय सहित पंचायत स्तरीय कर्मी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न
Next: Bihar News: डीपीओ ने समाहरणालय परिसर स्थित पालना घर का किया औचक निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.