Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News: डीपीओ ने समाहरणालय परिसर स्थित पालना घर का किया औचक निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 24 August 2025
Bihar News: डीपीओ ने समाहरणालय परिसर स्थित पालना घर का किया औचक निरीक्षण
Share News
       

मोहन सिंह | स्थान: बेतिया/पश्चिमी चंपारण

महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा संचालित समाहरणालय परिसर स्थित पालना घर का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती कविता रानी ने आज औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीपीओ ने बच्चों की देखभाल, भोजन की गुणवत्ता और परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया।

Bihar News: डीपीओ ने समाहरणालय परिसर स्थित पालना घर का किया औचक निरीक्षण

डीपीओ ने पालना घर प्रभारी कृष्णावती देवी को निर्देश दिया कि बच्चों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करें। उन्होंने कहा कि समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा, “ये बच्चे हम सबकी जिम्मेदारी हैं। पालना घर में बच्चों की देखभाल उसी ममता और जिम्मेदारी से होनी चाहिए जैसे हम अपने बच्चों की करते हैं। उनके स्वास्थ्य, भोजन और सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।”

डीपीओ ने स्वच्छता को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिशु कक्ष, रसोई और पूरे परिसर की रोजाना सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

गौरतलब है कि पालना घर में बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। प्रशिक्षित सेविकाएं बच्चों की देखभाल करती हैं और समय पर पौष्टिक आहार, दूध और फल उपलब्ध कराती हैं।

एक महिला कर्मचारी ने बताया कि पहले ऑफिस समय में बच्चों की देखभाल को लेकर परेशानी होती थी, लेकिन पालना घर शुरू होने के बाद अब महिलाएं निश्चिंत होकर कार्यालय कार्य कर पा रही हैं।

Post navigation

Previous: वैशाली न्यूज: राजापाकर प्रखंड के बेरई पंचायत में राजस्व महाअभियान शिविर आयोजित
Next: Bihar News: उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने मैनाटांड़ प्रखंड का किया औचक निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.