राजापाकर: बसरा प्रखंड कृषि कार्यालय में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, कालाबाजारी रोकने और जैविक खाद के उपयोग पर जोर

motion_photo_615570677948193529
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड कृषि कार्यालय बसरा के परिसर में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।

motion photo 615570677948193529 scaled

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने की, जबकि संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य ने किया। बैठक में एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, किसान सलाहकार समिति के सदस्य तथा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि समन्वयक अरविंद कुमार ने किसानों से अधिक से अधिक जैविक खाद के उपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जैविक खाद के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है तथा स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण फसल का उत्पादन होता है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य ने बताया कि उर्वरक निगरानी समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना, उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाना तथा सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं जिला स्तर पर फसलों की आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों की मांग एवं आपूर्ति की नियमित समीक्षा की जाती है।

उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही खाद की बिक्री करें। अधिक मूल्य वसूलने या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी दुकानदारों को ऑनलाइन बिक्री प्रक्रिया अपनाने तथा अपने प्रतिष्ठान में स्टॉक एवं वितरण पंजी (रजिस्टर) को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी किसान से अधिक राशि वसूलने या खाद की कृत्रिम कमी पैदा करने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के अंत में आत्मा (ATMA) के जिला परियोजना उपनिदेशक स्वर्गीय सियाराम साहू के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आत्मा प्रखंड अध्यक्ष वीरचंद्र सिंह, सुबोध कुमार सिंह, नथनी प्रसाद सिंह, भीम कुमार, आलोक कुमार, शंकर राम, किसान सलाहकार रामदयाल राय, देवेंद्र प्रसाद सिंह, उर्वरक विक्रेता विनय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विपिन कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार सहित दर्जनों उर्वरक विक्रेता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News