Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर के बैकुंठपुर में छत ढलाई के दौरान बड़ा हादसा, छत गिरने से 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0014
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली।
राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सेवानिवृत्त शिक्षक शैलेश कुमार सिंह के घर पर छत की ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

IMG 20260724 WA0014

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने राजापाकर थाना को जानकारी दी। सूचना पर थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

राहत कार्य के दौरान स्थानीय ईंट-भट्ठे (चिमनी) से जेसीबी मशीन मंगाकर मलबा हटाया गया और दबे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एसडीआरएफ एवं पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजापाकर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान बरियारपुर बुजुर्ग निवासी अमोद कुमार सिंह (पिता- स्वर्गीय राम इकबाल सिंह), चंद्रदेव पासवान (पिता- वासुदेव पासवान), मोहन पासवान (पिता- स्वर्गीय हरदेव पासवान) तथा चिंटू पासवान के रूप में हुई है। सभी बरियारपुर गांव के निवासी हैं। इनमें ठेकेदार मोहन पासवान की हालत सबसे अधिक गंभीर बताई जा रही है।

घायल मजदूरों अमोद कुमार सिंह और चंद्रदेव पासवान ने बताया कि छत की ढलाई का कार्य सामान्य रूप से चल रहा था। सभी मजदूर अपने-अपने काम में लगे थे। तभी अचानक नीचे से कर्कराहट की आवाज सुनाई दी। जब तक वे कुछ समझ पाते, पूरी छत भरभराकर नीचे गिर गई और सभी मलबे में दब गए।

हादसे की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी निशा यादव भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटना की जानकारी ली और कहा कि पीड़ितों को आपदा राहत कोष के तहत नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post navigation

Previous: Bihar News: सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों पर 25 जुलाई को वैशाली में जिला स्तरीय कार्यक्रम, राज्यस्तरीय आयोजन का होगा सीधा प्रसारण
Next: Bihar News: राजापाकर के समाजसेवी रत्नेश्वर प्रसाद वर्मा के निधन पर शोक सभा, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.