Bihar News: सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों पर 25 जुलाई को वैशाली में जिला स्तरीय कार्यक्रम, राज्यस्तरीय आयोजन का होगा सीधा प्रसारण

IMG-20260724-WA0013
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर, वैशाली।
बिहार सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन तक जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से 25 जुलाई 2026 को वैशाली जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं राज्यस्तरीय समारोह के निर्बाध लाइव प्रसारण को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

IMG 20260724 WA0013

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पुष्करणी सभागार, हाजीपुर में किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों के प्रखंड सभागार, नगर निकायों के नगर सभागार तथा पंचायत स्तर पर पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा सभी कार्यक्रम स्थलों पर एलईडी/टीवी स्क्रीन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्वच्छ पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, दरी, कुर्सियाँ, फ्लेक्स-बैनर, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्थानीय सांसदों, विधान परिषद सदस्यों, विधायकों, जिला परिषद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। वहीं प्रखंड, नगर निकाय एवं पंचायत स्तर के कार्यक्रमों में सभापति, उपसभापति, वार्ड पार्षद, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका के सीएलएफ एवं ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं, उद्यमियों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाना तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना

Trending News