Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
Share News
       

रिपोर्ट: विजय कुमार
प्रयागराज। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद प्रयागराज एवं आसपास के क्षेत्रों में 20 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली (वज्रपात), तेज हवा तथा बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक एडवाइजरी जारी की है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान के दौरान टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकानों, पेड़ों, बिजली के खंभों और मोबाइल टावरों से दूर रहें। घर के बाहर या छत पर रखी भारी वस्तुओं को सुरक्षित रूप से बांध दें, ताकि तेज हवा में वे उड़कर नुकसान न पहुंचाएं। यदि यात्रा के दौरान मौसम खराब हो जाए तो सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं।

आकाशीय बिजली से बचाव के लिए लोगों को पक्के मकानों में शरण लेने, खिड़कियों, दरवाजों और बरामदों से दूर रहने तथा पेड़ों, मोबाइल टावरों, बिजली के खंभों, कच्चे मकानों, तालाबों और जलाशयों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान बच्चों को बाहर न खेलने दें तथा लोहे की खिड़कियों, दरवाजों और हैंडपंप आदि को छूने से बचें।

यदि कोई व्यक्ति खुले खेत में फंस जाए तो दोनों पैरों को साथ मिलाकर, कान बंद करते हुए घुटनों के बल उकड़ू बैठ जाए। प्रशासन ने लोगों से मौसम की सटीक जानकारी और समय पर चेतावनी प्राप्त करने के लिए सचेत ऐप और दामिनी ऐप का उपयोग करने की भी अपील की है। ये दोनों ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

प्रशासन ने यह भी सलाह दी है कि आंधी-तूफान एवं वज्रपात के दौरान पेड़ के नीचे खड़े न हों, दीवार का सहारा लेकर न खड़े रहें, धातु के नल, फ्रिज या अन्य धातु से बनी वस्तुओं को न छुएं तथा धातु वाले छाते का प्रयोग न करें। घरों में चलने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें। साथ ही खुले वाहनों में यात्रा करने, जमीन पर लेटने, तैराकी करने या नौकायन से भी बचें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
Next: प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.