बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

IMG-20260721-WA0016
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित ‘सहयोग शिविर’ के तीसरे चरण के अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 से 22 तक विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए गए।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया के गृह वार्ड संख्या-17 स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, लाल बाजार में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने किया।

IMG 20260721 WA0016

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महापौर गरिमा देवी सिकारिया एवं नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित की उपस्थिति में अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रत्येक लाभुक के आवेदन एवं समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

शिविर के दौरान मीडिया से बातचीत में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में आयोजित सहयोग शिविरों में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और नगर निगम की सक्रियता के कारण लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जो स्वागतयोग्य पहल है।

महापौर के पति एवं वार्ड-17 के पार्षद रोहित कुमार सिकारिया ने सहयोग शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, प्रशासनिक अधिकारियों तथा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाजसेवी नवेंदु चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Trending News