Prayagraj News :केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा महिला मोटर बाईक रैली अभियान-2023 कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन

Prayagraj News: Women Motor Bike Rally Campaign-2023 program will be organized by Central Reserve Police Force.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

श्री प्रज्ञेश कुमार अटल, उप कमाण्डेंट ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रयागराज ने बताया है कि 31 अक्टूबर, 2023 को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरा देश मनाने जा रहा है। इसी क्रम में भारत के नागरिकों के बीच राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा महिला मोटर बाईक अभियान-2023 का आयोजन किया जा रहा है।

Prayagraj News: Women Motor Bike Rally Campaign-2023 program will be organized by Central Reserve Police Force.

इस अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव की भावना के साथ बल के महिला कर्मियों की 03 मोटर बाईक दल राष्ट्रीय एकता के अभियान के रूप में श्रीनगर शिलॉग एवं कन्याकुमारी से 75 बाईक 15 राज्य, 02 संघ शासित प्रदेश से गुजरती हुई 10,000 कि०मी० की यात्रा तय करते हुए दिनांक 31 अक्टूबर, को एकता नगर (गुजरात) पहुंचेगी। 25 मोटर साईकिल साथ में 50 महिला मोटर बाईकर की टीम के साथ कुल 180 सदस्य शिलॉग (मेघालय) से दिनांक 05 अक्टूबर, 2023 से यात्रा आरंभ कर दिनांक 31 अक्टूबर, 2023 को एकता नगर (गुजरात) पहुंचेगी।
यात्रा के क्रम में महिला मोटर बाईक टीम दिनांक 15/10/2023 को वाराणसी से चलकर शाम 17ः00 बजे मेन्स क्लब ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, प्रयागराज में आगमन होगा। महिला मोटरकेड टीम की फ्लैग इन कार्यक्रम हेतु परिसर में भव्य स्वागत किया जायेगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

Prayagraj News: Women Motor Bike Rally Campaign-2023 program will be organized by Central Reserve Police Force.

दिनांक 16/10/2023 को सुबह मोटरकेड टीम 08ः00 बजे ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल से अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क के लिए रवाना होगी, जहाँ टीम का स्वागत तथा आगे की यात्रा के लिए फ्लैग ऑफ हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुबह 09ः00 से 10ः00 बजे तक ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, जिला प्रशासन, प्रयागराज, रोटरी क्लब, प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से एकता दिवस के रूप में ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढाओं जैसे अभियान की संकल्पना के साथ किया जायेगा।

Trending News