Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: महिला कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 9 March 2025
Prayagraj News: Various programs were organized by the Women Welfare Department on the occasion of International Women's Day
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 08/03/ 2025 को किया गया। जिसके अंतर्गत मध्यान 12:00 बजे से वन स्टाफ सेंटर प्रयागराज के प्रांगण में सशक्त नारी सुरक्षित समाज विषय पर महिला जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें लगभग 150 महिलाओं एवं बालिकाओं ने अपनी सहभागिता दी। जागरूकता रैली को श्रीमती गीता विश्वकर्मा, माननीय सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।IMG 20250309 WA0001

राजकीय बाल गृह एवं राजकीय महिला शरणालय प्रांगण में अपराह्न 1:30 से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पोस्टर /आलेखन प्रतियोगिता और वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थाओं के बच्चों द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार गौतम, माननीय सचिव, जिला विधिक प्राधिकरण, प्रयागराज एवं विशिष्ट अतिथि सुश्री शिखा चौधरी, माननीय प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर ने बोर्ड द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सराहा गया तथा अच्छे प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को पुरस्कार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली समस्त बालिकाओं एवं महिलाओं को मुख्य अतिथि के द्वारा मिष्ठान एवं फल का वितरण किया गया।Prayagraj News: Various programs were organized by the Women Welfare Department on the occasion of International Women's Day

महिला कल्याण विभाग एवं विज्ञान फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से वन स्टॉप सेंटर परिसर में अपराह्न 2:00 बजे से महिला सशक्तिकरण विषय पर पोस्टर लेखन , खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 100 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार गौतम, माननीय सचिव/एडीजे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए कार्य कर रहे 5 महिलाओं को मोमेंटो एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।Prayagraj News: Various programs were organized by the Women Welfare Department on the occasion of International Women's Day

कार्यक्रम के दौरान श्री सर्वजीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्रीमती नितेश यादव सेंटर मैनेजर तथा संस्थाओं के प्रभारी व महिला कल्याण विभाग तथा विज्ञान फाउंडेशन के कर्मचारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News : आगरा में चलाई महिलाओं ने फर्राटे से कार
Next: Prayagraj News: माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260529-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बराटी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 29 May 2026
IMG-20260529-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी

जनवाद टाइम्स 29 May 2026
IMG-20260529-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

BiharNews । 30 मई को नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन

जनवाद टाइम्स 29 May 2026
IMG-20260529-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : तीन माह में 1527 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 29 May 2026

Latest News

  • बराटी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
  • परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी
  • BiharNews । 30 मई को नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन
  • उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : तीन माह में 1527 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
  • मांस बरामदगी मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार, मझौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.