Prayaagraj News : 2 अक्टूबर को गांधी जी एवं शास्त्री जी जन्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Prayagraj News: Various programs organized on the birth anniversary of Gandhiji and Shastriji on 2nd October.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 2 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग प्रयागराज में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी तथा विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। अभिलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री बीरेश कुमार उपनिदेशक पर्यटन, प्रयागराज द्वारा किया गया।

IMG 20231002 WA0229 विचारगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री लेखराज सिंह एडिशनल चीफ स्टैंडिंग काउंसिल उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने अपने विचारो द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके आदर्शों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वाहन किया।

IMG 20231002 WA0231समस्त कार्यक्रमों का संयोजन श्री राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सरिता तिवारी अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज, श्री गुलाम सरवर पांडुलिपि अधिकारी, श्री अश्विन कुमार सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र उत्तर प्रदेश भाजपा, श्री चंद्रबली पटेल श्री रंग बली पटेल, श्री श्याम सुंदर पटेल कारगिल युद्ध विजेता पूर्व सैनिक, श्री अंगद पटेल ,श्री मनोज कुमार साकेत, श्री रवींद्र प्रसाद, श्री श्याम बिहारी गौड़, श्रीमती बीना सिंह, श्री बृज मोहन सिंह, प्रो सालेहा रशीद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज, श्रीमती रागनी चंद्रा, श्री ओंकारनाथ त्रिपाठी, श्री हरीश दुबे श्री शैलेश द्विवेदी, श्री शिव प्रताप मिश्र, श्री शैलेन्द्र यादव,श्री विकास यादव श्री रोशन लाल श्री शुभम कुमार श्री अजय मोर्या श्री राजू सिंह आदि की उपस्थिति रही।

श्री मोo मोहसिन नूरी क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी प्रयागराज।

Trending News