Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :13 एवं 14 मार्च, 2024 को दो दिवसीय राष्ट्रीय विक्रेता विकास कार्यक्रम सह-औद्योगिक प्रदर्शनी

जनवाद टाइम्स 14 March 2024
Prayagraj News :13 एवं 14 मार्च, 2024 को दो दिवसीय राष्ट्रीय विक्रेता विकास कार्यक्रम सह-औद्योगिक प्रदर्शनी
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम -विकास कार्यालय, प्रयागराज, भारत सरकार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा दिनांक 13 एवं 14 मार्च, 2024 को दो दिवसीय राष्ट्रीय वेण्डर विकास कार्यक्रम सह-औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन परिसर, शिरडी साईं इलेक्ट्रिकल्र्स लि., नैनी औद्योगिक क्षेत्र, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मिर्जापुर रोड, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में किया गया ।

Prayagraj News :13 एवं 14 मार्च, 2024 को दो दिवसीय राष्ट्रीय विक्रेता विकास कार्यक्रम सह-औद्योगिक प्रदर्शनी
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तत्पश्चात गणमान्य अतिथियों का शाल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया । सर्वप्रथम श्री एल.बी.एस.यादव, संयुक्त निदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम -विकास कार्यालय, प्रयागराज ने मंचासीन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, वेण्डर प्रतिभागियों तथा उपस्थित जनों का स्वागत किया तथा सरकार की वेण्डर विकास नीति पर प्रकाश डाला ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु उद्यमों (एमएसई) के विकास को बढ़ावा देना और औद्योगिक विकास की गति में सहयोग देना है, जिसके लिए वेण्डर विकास कार्यक्रम सह-औद्योगिक प्रदर्शनी के माध्यम से सरकारी प्रतिष्ठान/प्रमुख उद्योग के प्रतिनिधियों और इच्छुक उद्यमियों को एक छत के नीचे इकट्ठा किया गया ।
वेण्डर विकास नीति के तहत सभी मंत्रालयों, सरकारी प्रतिष्ठान/विभाग/उपक्रम को एमएसई द्वारा 25 प्रतिशत वार्षिक खरीद किया जाना अनिवार्य है। जिसमें 3 % महिला उद्यमी एवं 4 % अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की इकाईयों से खरीदना अनिवार्य है, जो कि मौजूदा समय में लक्ष्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है इसलिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । इसके पश्चात एमएसएमई मंत्रालय द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से उद्यमियों को अवगत कराया गया तथा साथ ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के सफल प्रयासों की जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री श्रीधर गोखले , सीईओ, शिरडी सांई इलेक्ट्रिकल, प्रयागराज ने बताया कि एमएसएमई का जीडीपी में लगभग 30 प्रतिशत की सहभागिता है और भारत के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को एमएसएमई के द्वारा ही रोजगार प्राप्त कर रहे हैं जो कृषि के पश्चात सबसे बड़ा रोजगार देने का क्षेत्र है । औद्योगिक संघ, यूपीसीए लघु उद्योग भारती, सिडबी और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों ने अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी । उत्तर-मध्य रेलवे के श्री राहुल यादव ने एमएसएमई के संभावित योगदान के महत्व को रेखांकित किया तथा यह “विक्रेता विकास कार्यक्रम-सह-औद्योगिक प्रदर्शनी” एमएसएमई को सशक्त बनाने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस प्रयासों का एक प्रमाण है, जो इस क्षेत्र के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा करता है।

Prayagraj News :13 एवं 14 मार्च, 2024 को दो दिवसीय राष्ट्रीय विक्रेता विकास कार्यक्रम सह-औद्योगिक प्रदर्शनी
कार्यक्रम में श्री विक्रम टण्डन, सचिव लघु उद्योग भारती, श्री अरविन्द राय, प्रेसीडेंट, यूपीएसआईए, श्री शशांक, मैनेजर सिडबी, श्री नरेन्द्र कुमार, डीजीएम एसबीआई तथा श्री ओम यादव, मुख्य प्रबंधक, शाखा एसएमई एसबीआई, श्री वैभव खरे, सहायक निदेशक, श्री सत्य प्रकाश सिंह, सहायक निदेशक, श्री एस.के.गंगल, सहायक निदेशक, श्री प्रेमचंद कुमार, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी तथा अन्य विभागों और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित लगभग 250 लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम के अंत में श्री संजय कुमार, सहायक निदेशक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंचासीन अधिकारियों तथा कार्यक्रम में आए प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :आबकारी विभाग द्वारा प्रयागराज के कोरांव थाना मांडा एवं करक्षना थाना अंतर्गत क्षेत्र में आकस्मिक दबिश
Next: Prayagraj News :सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के स्तर से संचालित आर्थिक सशक्तीकरण की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ हैब्रिड मोड़ में संवाद के लिये मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार के साथ एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.