Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : निखिल भारतीय इतिहास शोध संस्थान द्वारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्राचीन इतिहास विभाग में दिवंगत आचार्यों की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 23 June 2023
Prayagraj News : निखिल भारतीय इतिहास शोध संस्थान द्वारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्राचीन इतिहास विभाग में दिवंगत आचार्यों की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

निखिल भारतीय इतिहास शोध संस्थान द्वारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग के दिवंगत आचार्यों प्रो. आर. के. द्विवेदी, प्रो. वी.डी. मिश्र ,प्रो.ओम प्रकाश एवं प्रो. सी.डी. पाण्डेय की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं ‘ऐतिहासिक शोध के बदलते आयाम’ विषय पर वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में किया गया।

Prayagraj News : निखिल भारतीय इतिहास शोध संस्थान द्वारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्राचीन इतिहास विभाग में दिवंगत आचार्यों की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन

मुख्य अतिथि प्रो. जे. एन. पाल ने दिवंगत आचार्यों का स्मरण करते हुए विभागीय गौरव एवं परम्परा पर प्रकाश डालते हुए दिवंगत आचार्यों द्वारा किये गए ऐतिहासिक कार्यों का वर्णन किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. राम किशोर शर्मा ने हिन्दी एवं इतिहास के सम्बन्धों पर प्रकाश डालते हुए प्रो.जी. आर. शर्मा की चतुर्दिक व्याप्त कीर्ति पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रो. एच एन दुबे ने विषय प्रवर्तन किया तथा पौराणिक एवं पुरातात्त्विक आधार पर नवीन अनुसन्धान की सम्भावनाओं पर प्रकाश डाला। प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रो. हर्ष कुमार ने विभाग के नव नियुक्त आचार्यों के कंधे पर महान परम्परा की जिम्मेदारी की बात कहते हुए नियुक्ति के लिए कुलपति प्रो संगीता श्रीवास्तव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Prayagraj News : निखिल भारतीय इतिहास शोध संस्थान द्वारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्राचीन इतिहास विभाग में दिवंगत आचार्यों की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन

डॉ मानिक चन्द्र गुप्ता ने प्रोफेसर ओम प्रकाश के कर्तृत्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । संस्था के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण मिश्र ने आचार्यों का स्मरण करते हुए सभा को सांगठनिक कार्यों से परिचय कराया। कार्यक्रम में प्रो. राममूर्ति पाठक,प्रो .अवधेश कुमार झा,डॉ मीनाश्री यादव, डॉ प्रदीप केसरवानी ,डॉ. रमा कान्त, डॉ बीरेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, डॉ. जितेंद्र नौलखा, डॉ पंकज शर्मा, डॉ वन्दना वर्मा, डॉ गिरिजेश शुक्ल ,डॉ अमित मिश्रा, डॉ विपिन तिवारी , डॉ प्रत्यञ्चा पांडेय, डॉ प्रिया तिवारी, डॉ रफत अनीस ,संजय उपाध्याय,सिंपल त्रिपाठी , डॉ दीपक कांडू , डॉ.अमित सिंह, डॉ शैलेश, डॉ अतुल, डॉ संजय, डॉ सर्वेश, डॉ आलोक, डॉ राजेन्द्र, ज्योति रश्मि, रमेश कुमार, सुमित ,शिवांश तिवारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिवा कान्त त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रज्ञा मिश्रा ने किया ।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रथम अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन
Next: Prayagraj News :अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियां निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु 07 जुलाई तक करें आवेदन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.