Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :थर्ड जेंडर के स्वीप आइकॉन संजना अखिलेश शर्मा ने अपने समूह के साथ उपस्थित होकर सभी लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की

जनवाद टाइम्स 21 March 2024
Prayagraj News: Third gender sweep icon Sanjana Akhilesh Sharma, present with her group, appealed to all the people to vote enthusiastically in the upcoming Lok Sabha elections.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज। स्वीप प्रयागराज के सहायक नोडल अधिकारी/ज़िला विद्यालय निरीक्षक श्री पी.एन. सिंह के निर्देशन में दिनाँक 19/03/24 को सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस में थर्ड जेंडर के स्वीप आइकॉन संजना अखिलेश शर्मा ने अपने समूह के साथ उपस्थित होकर सभी लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘वोट डालना प्रत्येक व्यक्ति का राजनीतिक अधिकार है, जो हमें भारतीय संविधान से प्राप्त है। अतः अपने इस अधिकार का प्रयोग करते हुए हमें वोट अवश्य ही करना चाहिए।’

Prayagraj News: Third gender sweep icon Sanjana Akhilesh Sharma, present with her group, appealed to all the people to vote enthusiastically in the upcoming Lok Sabha elections.
कार्यकम के आरम्भ में स्वीप के नगर प्रभारी अनुमम परिहार ने कहा कि ‘ एक लोकतंत्र तभी सफल कहा जा सकता है जबकि प्रत्येक व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करे और बिना भय या पक्षपात के वोट करे।’ उन्होंने संजना अखिकेश शर्मा और उनके साथियों का विशेष आभार प्रकट किया कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम में वह लोग बढ़ चढ़कर जनजागरुकता फैला रहे हैं।

Prayagraj News: Third gender sweep icon Sanjana Akhilesh Sharma, present with her group, appealed to all the people to vote enthusiastically in the upcoming Lok Sabha elections.
स्वीप के प्रभारी श्री शेषनाथ सिंह ने शहर उत्तरी के मतदान प्रतिशत को रेखांकित किया और लॉगिन का आह्वान किया कि लोग ज़्यादा-से-ज़्यादा संख्या में वोट करें।
डॉ. राकेश पाण्डेय ने कहा कि यूथ वोटर्स अधिक-से-अधिक संख्या में वोट डालने ज़रूर जाएं और लोगो को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर संजना अखिलेश शर्मा और स्वीप टीम को सुनने के लिए सुभाष चौराहे पर भारी भीड़ इकट्ठा रही। एक राहगीर ने टिप्पणी किया कि जब तृतीय लिंग के लोग मतदाता जागरूकता अभियान में जुड़े हैं तो हम जैसे लोगों को भी इस अभियान से जुड़कर मतदाता जागरूकता पर प्रयास करना चाहिए राहगीर के इस कथन पर खूब तालियां बजीं।
कार्यक्रम के अंत में अनुपम परिहार ने मतदाता जागरूकता पर सभी को शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर श्री बृजेश श्रीवास्तव, श्री हस्बीन अहमद, श्री मनीष , स्वीप के तकनीकी प्रभारी श्री देवेंद्र कुमार सिंह इत्यदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :दिव्यांगों ने मतदान करने के लिए किया प्रेरित
Next: Bihar News-हवा के साथ झमाझम बारिश से गेंहू की फसल हुआ नुकसान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0031
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.