Prayagraj News :महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक अनुभूत को और सुगम बनाने हेतु सौन्दर्यीकरण के कार्यों को मेला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन नें संयुक्त रूप से निरीक्षण किया

Prayagraj News: The fair administration and police administration jointly inspected the beautification works to facilitate the spiritual experience of the devotees coming to Maha Kumbh 2025
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक अनुभूति को और सुगम बनाने के दृष्टिगत भरद्वाज आश्रम, अलोप शंकरी मंदिर एवं मनकामेश्वर मंदिर पर कराए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण आज मेला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।Prayagraj News: The fair administration and police administration jointly inspected the beautification works to facilitate the spiritual experience of the devotees coming to Maha Kumbh 2025

सर्वप्रथम महर्षि भारद्वाज आश्रम को जागृत करने हेतु बनाए जा रहे भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टिकोण से श्रद्धालुओं की अपेक्षित भीड़ के आवागमन हेतु एक बेहतर रूट प्लान/सुरक्षा व्यवस्था बनाने पर चर्चा की गई। तत्पश्चात् आलोप शंकरी मंदिर एवं मनकामेश्वर मंदिर जाकर वहाँ पर भी अपेक्षित भीड़ के दृष्टिकोण से सुरक्षा व्यवस्था एवं आवागमन की निर्बाध व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसके अंतर्गत आवश्यकतानुसार इन स्थानों पर स्थायी /अस्थायी पुलिस चौकियां बनाने एवं पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए।Prayagraj News: The fair administration and police administration jointly inspected the beautification works to facilitate the spiritual experience of the devotees coming to Maha Kumbh 2025

निरीक्षण में एडीजी ज़ोन श्री भानु भास्कर, मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त श्री तरुण गाबा, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रेम गौतम, मेला अधिकारी, श्री विजन किरण आनंद समेत में अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News