Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण हेतु चिन्हित वृहद स्थल एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 20 July 2023
Prayagraj News: The District Magistrate inspected the large site marked for tree plantation and Sardar Vallabh Bhai Patel Hospital
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने बुधवार को विकास खण्ड भगवतपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल 100 शैय्या चिकित्सालय के सामने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण हेतु चिन्हित वृहद स्थल का प्रभागीय वनाधिकारी श्री महावीर कौजलगी के साथ निरीक्षण किया।

IMG 20230720 WA0072

जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी से बड़े स्तर पर वृक्षारोपण हेतु की गयी तैयारियों एवं पौधरोपण के बाद उनके देखभाल की समुचित व्यवस्था की जानकारी ली। प्रभागीय वनाधिकारी के द्वारा बताया गया कि यहां पर 3.5 हे0 की भूमि पर लगभग 11,500 पौधों का रोपण किया जायेगा, जिसमें आम, शीशम, महुआ, अर्जुन, कंजी, अमलतास, कचनार आदि कुल 25 प्रजाति के छोटे व बडे पौधों का रोपण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण हेतु चिन्हित 3.5 हे0 में गड्ढ़ा खुदायी व खाद मिश्रित कर पुनः गड्ढ़े की भराई कर उन्हें वृक्षारोपण हेतु तैयार कर लिया गया है एवं पूरे क्षेत्र की तार लगाकर फेंसिंग का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र का बाद में लगभग 8 हे0 तक विस्तार किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने वहां पर पौधरोपण हेतु रखे गए पौधों को भी देखा एवं उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने प्रशंसा करते हुए इसी तरह के और भी वृहद स्थानों का चयन कर वहां पर भी वृक्षारोपण कराये जाने के लिए कहा। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल 100 शैय्या चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया एवं वहां पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।Prayagraj News: The District Magistrate inspected the large site marked for tree plantation and Sardar Vallabh Bhai Patel Hospital

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, खण्ड विकास अधिकारी भगवतपुर सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सांख्यिकीय आंकड़ों के संग्रहण के लिए सेंसटाइजेशन कार्यशाला का किया गया आयोजन
Next: Prayagraj News :आजाद पार्क प्रयागराज के अंतर्गत नक्षत्र वाटिका परिसर में उच्च न्यायालय के मा0 न्यायाधीशों के परिवारों द्वारा वन महोत्सव मनाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.