Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर का निर्माण कार्य तकनीकी ढंग से ठीक न पाये जाने पर जांच कराये जाने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 26 August 2023
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर का निर्माण कार्य तकनीकी ढंग से ठीक न पाये जाने पर जांच कराये जाने के दिए निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री शुक्रवार को ग्राम पंचायत-धरवारा विकास खण्ड करछना में बनाये गये स्व0 समर बहादुर सिंह अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर को तकनीकी रूप से निर्मित न होने व कार्य की गुणवत्ता अच्छी न पाये जाने पर परियोजना निदेशक को इसकी जांच कराये जाने के निर्देश दिए है। अमृत सरोवर में इनलेट पाईप के अधिक ऊंचाई पर बनाये जाने एवं किनारे के पाथवे पर लगायी गयी इण्टरलाकिंग के क्षतिग्रस्त होने एवं बरसात के समय में भी अमृत सरोवर में पानी कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।IMG 20230826 WA0075

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत धरवारा विकास खण्ड करछना में एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में मियावाॅकी पद्धति से लगाये गये पौधो के जनअरण्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वहां पर शहतूत के पौधे का रोपण भी किया। जनअरण्य में अशोक, शीसम, चितवन, करंजी, सागौन, नीम व अन्य लगभग 20 प्रजातियों के 2 हजार पौधे लगाये गये है। रोपित सभी पौधो की वृद्धि अच्छी पायी गयी। उन्होंने वाटिका से सटे हुए खाली स्थानों पर वृक्षारोपण करते हुए लगायी गयी वाटिका को और अधिक विस्तृत करने के निर्देश दिए है।Prayagraj News : जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर का निर्माण कार्य तकनीकी ढंग से ठीक न पाये जाने पर जांच कराये जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने वाटिका के बगल में पानी की टंकी बनाने हेतु की जा रही बोरिंग का भी निरीक्षण किया एवं बोरिंग की गहरायी व प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री अशोक कुमार मौर्या, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश
Next: Prayagraj News :जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खेक्सा(धरवारा) एवं प्राथमिक विद्यालय धरवारा-प्रथम का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.