Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण किए गए आवासों की जिओ टैगिंग व फोटोग्राफी कराने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 May 2023
Prayagraj News :जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण किए गए आवासों की जिओ टैगिंग व फोटोग्राफी कराने के दिए निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में 50 लाख रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने पीडब्लूडी, सेतु निगम, यू0पी0 सिड़को, यू0पी0पी0सी0एल0 यू0पी0आर0एन0एस0एस0, आवास-विकास परिषद, सी0एण्ड0डी0एस0 आदि के कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस माह पूर्ण किये जाने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया है कि कार्य को ससमय एवं गुणवत्ता पूर्ण किया जाये।

IMG 20230518 WA0156जिलाधिकारी ने प्रत्येक निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति, आवंटित धनराशि के सापेक्ष कार्य की स्थिति, कृतकार्य, कार्य के पूरा होने के समय, हैण्डओवर किए जाने के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को कार्यों का भौतिक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को मानक के अनुरूप ही कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराने हेतु आपसी समन्वय बनाकर कार्य को पूरा कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए है।

IMG 20230518 WA0155
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने 37 बिंदुओं की समीक्षा करते हुए बैठक से अनुपस्थित रहने पर उपायुक्त उद्योग श्री लालजीत सिंह का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर जिला उद्यान अधिकारी एवं वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड, उपचारित रोगी, हेल्थ एण्ड वेल्नेस सेंटर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, अधूरे निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतीराज विभाग के द्वारा सामुदायिक शौचालय के निर्माण की स्थिति, आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये गये कार्य, हैण्डपम्पों का रिबोर/मरम्मत, पंचायत भवन निर्माण की स्थिति आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर के कार्यों की प्रगति एवं आगामी माह में किए जाने वाले वृक्षारोपण हेतु उच्च गुणवत्ता के पौधों की उपलब्धता हेतु नर्सरी के चिन्हीकरण तथा गड्ढ़ा खोदायी के कार्य शुरू कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने अधिशाषी अभियंता सिंचाई नहर प्रखण्ड को रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय पर नहरों में टेल तक पानी पहुंचाये जाने की व्यवस्था व तालाबों में पानी भरवाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए पीएम किसान सम्मान निधि में किसानों के डेटा सुधार का कार्य शीघ्रता से कराये जाने एवं फसल बीमा के सम्बंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंशों के टीकाकरण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को दिया है। उन्होंने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में अनिवार्य रूप से चारा-भूसा इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष बचे हुए सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक स्कूलों में कराये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शेष बचे हुए कार्यों को प्राथमिकता पर कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण किए गए आवासों की जिओ टैगिंग व फोटोग्राफी कराने के निर्देश दिए है। बैठक में जिलाधिकारी ने पाइप पेयजल योजनाओं, खाद्यय सुरक्षा, सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन योजनाओं एवं नयी समिति दुग्ध गठन, कौशल विकास द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से कितने बच्चों को रोजगार सृजित किया गया कि जानकारी ली। श्रमिक पंजीकरण, प्रधानमंत्री मानधन योजना की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया है कि लापरवाही या उदासीनता कत्तई क्षम्य नहीं होगा।

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण किए गए आवासों की जिओ टैगिंग व फोटोग्राफी कराने के दिए निर्देशजिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी ढंग से लक्ष्य के सापेक्ष कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आशू पाण्डेय, जिला एवं अर्थ संख्याधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार सहित सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत बेरोजगार व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन का कार्यक्रम
Next: उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मेयरों की क्या हो प्राथमिकताएं? मुलाकात में सीएम योगी ने दी सलाह

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.