Prayagraj News :लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनरों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण

Prayagraj News :लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनरों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की उपस्थिति में शनिवार को जिला पंचायत सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024- मास्टर ट्रेनर का द्वितीय प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण अधिकारी व अन्य अधिकारियों के द्वारा दिया गया।

Prayagraj News :लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनरों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण सभी मास्टर ट्रेनर्स को चुनाव कार्य के सफलतापूर्वक व त्रुटि रहित सम्पन्न कराने के लिए प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम मशीन के सभी अवयवों-सीयू, बीयू, वीवीपैट के टैगिंग, कनेक्शन, संचालन, ईवीएम मशीन की सावधानियों व तकनीकी समस्याओं को दूर करने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गयी। द्वितीय प्रशिक्षण में चुनाव में होने वाली सावधानियों एवं विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ समय पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण का पूरी तरह से अवलोकन करने का निर्देश दिया।

Prayagraj News :लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनरों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षणमास्टर टेªनर्स के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 161 मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर पीडी श्री ए0के0 मौर्या, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News