Prayagraj News :मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

Prayagraj News :मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज समेत सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक में अन्नपूर्णा भवन योजना (मॉडल शॉप) के अन्तर्गत उचित दर दुकानों के निर्माण के सम्बन्ध में जनपदवार 75 दुकानों के निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं तथा शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत / नगर पालिका परिषद / नगर निगम के आर्थिक स्रोतों/ मनरेगा आदि योजनाओं से राशन की दुकानों का निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में यथासंभव पंचायत भवन एवं शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक भवनों के नजदीक स्थान की उपलब्धता के आधार पर समस्त औपचारिकताएँ पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्य यथाशीघ्र सम्पन्न कराने के निर्देश दिए ।

Prayagraj News :मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

इसके अतरिक्त आगामी धान खरीद वर्ष 2023-24 के अर्न्तगत दिनांक 01.11.2023 से धान खरीद प्रारंभ होने के दृष्टिगत शासन द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार धान क्रय केन्द्रों पर उपकरणों सहित समस्त तैयारियाँ पूर्ण कराने को भी कहा ।

Trending News