Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,10,591 वादों का रिकॉर्ड निस्तारण

जनवाद टाइम्स 15 July 2024
Prayagraj News :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,10,591 वादों का रिकॉर्ड निस्तारण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय प्रयागराज व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10:00 बजे माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, प्रयागराज श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री संतोष राय द्वारा माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री सिद्धार्थ वर्मा का स्वागत लाइव प्लांट देकर किया गया।

WhatsApp Image 2024 07 15 at 7.43.29 AM
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 210591 वादों का निस्तारण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज द्वारा 03 वाद निस्तारित किए गए। फौजदारी के कुल 10481 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 73 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा 10 जोड़ों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता करा कर उन्हें विदा किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय द्वारा 15 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, उत्तरी श्री राम कुशल द्वारा 200 व मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण दक्षिणी-श्री प्रदीप कुमार द्वारा 69 वादों का निस्तारण किया गया। श्री राम प्रताप सिंह राणा के द्वारा विद्युत के 153 मामलों का निस्तारण किया गया।

Prayagraj News :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,10,591 वादों का रिकॉर्ड निस्तारण

श्री शशि कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा 4826 वाद, श्री अमित कुमार रेलवे मजिस्ट्रेट के द्वारा 1537 वाद, श्रीमती दीक्षा श्री वर्चुअल कोर्ट ट्रैफिक के द्वारा कुल 37400 प्री लिटिगेशन वाद निस्तारित किए गए। राजस्व न्यायालय के द्वारा कुल 133456 वादों का निस्तारण किया गया। बैंक के प्री लिटिगेशन के 896 मामले में निस्तारित किए गए। श्री रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी/एडीजे लोक अदालत के निर्देशन में समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। यह जानकारी श्री दिनेश कुमार गौतम सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गयी सूचना को निर्धारित समयसीमा में आवेदनकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें-मा0 राज्य सूचना आयुक्त
Next: Bihar news शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं मुहर्रम पर्व : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.