Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 14 से 22 जनवरी तक

जनवाद टाइम्स 9 January 2024
Prayagraj News :रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 14 से 22 जनवरी तक
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में रामोत्सव-2024 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रामोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के अन्तर्गत 14 से 22 जनवरी, 2024 तक आध्यात्मिक स्थलों व मंदिरों में भजन/कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन/दीप दान के साथ-साथ रामकथा, अनवरत रामायण/रामचरित मानस का पाठ/सुन्दरकाण्ड आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नगर निकायों में नगर संकीर्तनों के आयोजन के साथ ही स्थानीय भजन/कीर्तन मण्डलियों को सम्मिलित करते हुए नगरों में राम मंदिर रथ एवं कलश यात्राओं का आयोजन भी किया जायेगा।Prayagraj News :रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 14 से 22 जनवरी तक

बैठक में बताया गया कि जनपद में 8 तहसीलों में मंदिरों का चिन्हीकरण कर लिया गया है, जिसके अन्तर्गत सदर तहसील में 6, सोरांव में 3, मेजा में 2, बारा-3, फूलपुर-2, करछना-5 कोरांव-2 एवं हण्डिया में 2 मंदिरों को चिन्हित किया गया है। बैठक में उपस्थित संस्कृति विभाग के अधिकारी के द्वारा बताया गया कि राम मंदिर, वाल्मिकी मंदिर एवं हनुमान मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने चिन्हित मंदिरों में साफ-सफाई, सजावट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पहले से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में आयोजित कार्यक्रम की फोटो/वीडिओ को पोर्टल पर अपलोड भी किया जायेगा। संस्कृति विभाग के द्वारा बताया गया कि 22 जनवरी, 2024 को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश के सम्पूर्ण घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा, जिसके क्रम में जनपद में भी घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है।Prayagraj News :रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 14 से 22 जनवरी तक

इस अवसर पर उपजिलाधिकारीगण, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0 सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों किया जायेगा आयोजन-जिलाधिकारी
Next: Bihar News लाखों की विकास योजनाओं में गुणवत्ता की निगरानी जनता की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.