Bihar News लाखों की विकास योजनाओं में गुणवत्ता की निगरानी जनता की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी:गरिमा

Bihar News लाखों की विकास योजनाओं में गुणवत्ता की निगरानी जनता की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी:गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 23 के सागर पोखरा शिव मंदिर रोड में 10.28 लाख की लागत से किशोरी प्रसाद के घर तक बनी पीसीसी रोड का उद्घाटन की महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा किया गया।Bihar News लाखों की विकास योजनाओं में गुणवत्ता की निगरानी जनता की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी:गरिमा

इस मौके पर स्थानीय नगर पार्षद राजकुमार और नगर निगम के अभियंता सुजय सुमन तथा अन्यान्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इससे पूर्व वार्ड 34 पुरानी गोनौली में विजय कुमार के घर से नहर के समीप तक बने 8.26 लाख से बने आरसीसी नाले का उद्घाटन महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा किया गया। इस मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद रेखा देवी और संवेदक सुनीता देवी और की उपस्थिति रही। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि अभी नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में लाखों की लागत से विकास योजनाओं को पूरा किया जा रहा है। इसमें लगने वाली लाखों की रकम जनता के द्वारा विभिन्न मद में चुकता लिए गए टैक्स से ही प्राप्त है।Bihar News लाखों की विकास योजनाओं में गुणवत्ता की निगरानी जनता की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी:गरिमा

इसलिए नगर निगम से कार्यान्वित विकास योजनाओं में समयबद्धता और गुणवत्ता की निगरानी हमारे जनता जनार्दन की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। क्योंकि इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई, कोताही या लापरवाही का अंतिम नुकसान भी आप आम जनता को ही होना है।

Trending News