Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :”सुपोषित भारत साक्षर भारत” के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह से संबंधित कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 September 2023
Prayaagraj News :"सुपोषित भारत साक्षर भारत" के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह से संबंधित कार्यक्रम आयोजित
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

छठां ’’राष्ट्रीय पोषण माह’’ माह सितम्बर-2023 के आयोजन की मुख्य थीम ’’सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत’’ के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर मंगलवार को लोक भवन आॅडिटोरियम में राष्ट्रीय पोषण माह से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन, मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय के यू-ट्यूब चैनल तथा सोशल मीडिया के हैंण्डल से किया गया। जनपद प्रयागराज में कार्यक्रम का सचिव प्रसारण समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों, विकास खण्डों एवं जनपद स्तर पर किया गया।

IMG 20230920 WA0013
जनपद स्तर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन के सभागार में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रसारण के समाप्ति पर 05 गर्भवती महिलाओं (अंजली, श्रुति, नीतू, रिंकी, रोशनी) की गोदभराई की गई एवं 06 माह पूर्ण लाभार्थियों (दिब्यांशी, सोम, रिद्धि, कृष्णा, नायरा) का अन्नप्राशन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह के द्वारा पोषण माह में आयोजित किए जाने वाले थीम आधारित प्रभावी स्तनपान व सम्पूरक आहार, स्वस्थ बालक स्पर्धा, पोषण भी पढ़ाई भी, मिशन लाइफ के माध्यम से पोषण में सुधार, मेरी माटी मेरा देश एवं एनीमिया स्तर में सुधार हेतु परीक्षण, उपचार व संवाद गतिविधियों को प्रचार-प्रसार एवं समुदाय की भागेदारी को जोड़ते हुए ’सुपोषण भारत’ (कुपोषण मुक्त भारत) के लक्ष्य को प्राप्त करने के संबंध में बताया गया।

IMG 20230920 WA0011
मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की प्रेरणा से बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कोरांव विकास खण्ड कोरांव, जनपद प्रयागराज का शिलान्यास श्री राजमणि कोल मा0 विधायक कोरांव द्वारा किया गया, जिसकी कार्यदायी संस्था यू0पी0पी0सी0एल0 है। मा0 विधायक जी द्वारा 05 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 06 माह पूर्ण 05 बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई/अन्नप्राशन, पोषण माह सम्बन्धित वीडियों का प्रसारण, कुपोषित श्रेणी से सामान्य श्रेणी मे परिवर्तित बच्चों के अभिभावकों का सम्मान, स्वस्थ्य बालक, बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया।

Prayaagraj News :"सुपोषित भारत साक्षर भारत" के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह से संबंधित कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम श्रीमती संजिता सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर द्वितीय श्री ओम प्रकाश यादव, शहर परियोजना की समस्त मुख्य सेविकायें सहित लाभार्थियों के परिवारजन उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News : सूरसदन प्रेक्षागृह में चल रही श्री राम कथा के चौथे दिन हुआ श्री राम जानकी विवाह
Next: Prayagraj News :जिलाधिकारी ने मुण्डेरा मण्डी स्थित वेयर हाउस का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.