Prayagraj News : 14 अगस्त को मनाया जायेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Prayagraj News: Partition Holocaust Memorial Day will be celebrated on 14th August
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।Prayagraj News: Partition Holocaust Memorial Day will be celebrated on 14th August

मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में अपरान्ह 01ः00 बजे से किया जायेगा। विभाजन विभीषिका त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगो की याद में 02 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी जायेगी। इस अवसर पर विभाजन विभीषिका से सम्बंधित अभिलेख प्रदर्शनी, पुस्तक प्रदर्शनी, डाक्यूमेंट्री एवं फिल्म का प्रदर्शन, शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थिंयों का प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु विभिन्न अधिकारियों के कार्य दायित्व निर्धारित किए गए है।

Prayagraj News: Partition Holocaust Memorial Day will be celebrated on 14th August

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये।

Trending News