Prayagraj News: जनपद न्यायालय प्रयागराज एवम् समस्त तहसील में लोक अदालत का अयोजन

Prayagraj News: Organizing Lok Adalat in District Court Prayagraj and all Tehsils  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 14.09.2024 को प्रात 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा l

IMG 20240905 WA0093 जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधित वाद, बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदार वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समझ वादों का निस्तारण किया जाएगा l
दिनांक 14.9.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु आज दिनांक 4.9.2024 को आर्बिट्रेशन वादों से सम्बंधित समस्त अधिवक्ताओं की बैठक समय 1.30 बजे नोडल अधिकारी श्री रविकांत द्वितीय की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में आयोजित की गई जिसमें समस्त अधिवक्ताओं को आर्बिट्रेशन वादों के अधिकाधिक निस्तारण हेतु निर्देश प्रदान किए गए ।

Prayagraj News: Organizing Lok Adalat in District Court Prayagraj and all Tehsils

  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश कुमार गौतम द्वारा आर्बिट्रेशन वादों के नोटिस तमिल पर विशेष बल दिया गया। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा प्रदान की गई l

Trending News