Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:हज-2025 हेतु 09 सितम्बर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 29 August 2024
Prayagraj News:हज-2025 हेतु 09 सितम्बर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

हज-2025 के फार्म आवेदन करने की तिथि 13 अगस्त, 2024 से प्रारम्भ कर दी गई है, जो दिनांक 09 सितम्बर, 2024 तक जारी रहेगा। सचिव/कार्यपालक अधिकारी के गाइडलाइन के अनुसार आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट जारी होना व उसकी वैद्यतां 15 जनवरी, 2026 तक होना आवश्यक है।

Prayagraj News:हज-2025 हेतु 09 सितम्बर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करते समय कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं करना होगा। केवल चयनित आवेदकों को प्रोसेसिंग शुल्क रू0 300.00 जमा करना होगा। इस बार एक कवर में एक परिवार के अधिकतम पाँच एवं न्यूनतम एक वयस्क व दो इंफेण्ट आवेदन कर सकेंगें। 65+ ग्रुप के कवर में केवल चार व्यस्क आवेदन कर सकते हैं, जिनमें दो 65+ व दो सहयोगी के रूप में आवेदन कर सकते हैं। बिना महरम श्रेणी की महिलाएं जिनकी आयु आवेदन के समय 45 वर्ष से 65 वर्ष तक हो वह महिलाएं अकेले अथवा अधिकतम पाँच महिलाओं के ग्रुप में आवेदन कर सकती है। उन्हें Ladies without Mehram कैटेगरी में रखा जायेगा, परन्तु जो महिलाएं 65+ होगी वह अकेले आवेदन नहीं कर सकेंगी उनके साथ 45 से 60 वर्ष तक की महिला सहयोगी के रूप में जाना आवश्यक है। अदाही (कुर्बानी) हेतु जो आवेदक इच्छुक होंगे वह उसका विकल्प चुनेंगे अथवा स्वयं कुर्बानी कराएंगे, परन्तु एक बार चयन करने के उपरान्त इसमें कोई परिवर्तन सम्भव न होगा। सभी चयनित हज यात्रियों को कुर्रा अथवा चयन के एक सप्ताह के भीतर हज आवेदन फार्म की डाउनलोडेड प्रति, अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट के प्रथम व अन्तिम पृष्ठ की स्वहस्ताक्षरित फोटोप्रति व पासपोर्ट घोषणा पत्र जिसका प्रोफार्मा संलग्न है, मेडिकल स्क्रीनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट, घोषणा पत्र एवं अण्डरटेकिंग व अग्रिम धनराशि की पे-इन-स्लिप उ0प्र0 राज्य हज समिति में डाक अथवा दस्ती जमा करना होगा। 65+ हज यात्री के साथ एक सहयोगी जिसकी आयु 65 वर्ष से कम मान्य होगी परन्तु सहयोगी के रूप में केवल पति/पत्नी, लड़का/लड़की व भाइ/बहन पात्र होंगे।

Prayagraj News:हज-2025 हेतु 09 सितम्बर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

वेबसाइट https://hajcommitee.gov.in, hajcommitee.up.gov.in पर आवश्यक जानकारी अपडेट रहेगी।
हज-2025 हेतु ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in व मोबाइल एप ‘‘हज सुविधा‘‘ पर दिनांक 13 अगस्त, 2024 से प्रारम्भ कर दी गई है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 09 सितम्बर, 2024 निर्धारित की गयी है।

Post navigation

Previous: Agra News: योगी सरकार ने नई सोशल मीडिया पाॅलिसी को दी मंजूरी
Next: Prayagraj News:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.