Prayagraj News:विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का किया गया वितरण

Prayagraj News: On the occasion of World Disabled Day, assistive devices were distributed to the disabled  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा संचालित एडिप योजनान्तर्गत मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में वृहद स्तर पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक करछना श्री पियूष रंजन निषाद, मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन करते हुए मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय-चाका ब्लाक की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

IMG 20241204 WA0026
एडिप योजनान्तर्गत जिला पंचायत परिसर में कुल 452 लाभार्थिंयों को 820 उपकरणों का वितरण किया गया, जिसमें 140 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 203 ट्राईसाइकिल, 36 फोल्डिंग व्हील चेयर, 240 बैसाखी, 97 वॉकिंग स्टीक (छड़ी), 01 रोलेटर, 03 ब्रेल केन, 01 स्मार्ट फोन, 14 सुगम्य केन, 58 श्रवण यंत्र (कान की मशीन), 19 फोल्डेबल वॉकर एवं 08 टीएलएम किट के माध्यम से चयनित लाभार्थिंयों को वितरित कर लाभान्वित किया गया।

Prayagraj News: On the occasion of World Disabled Day, assistive devices were distributed to the disabled

 
इस अवसर पर मा महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने कहा कि विकलांग से दिव्यांग शब्द को लाने वाले मा0 प्रधानमंत्री जी है, जिन्होंने आपको दिव्यांग शब्द से सम्बोधित कर आपका सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उनको योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग शब्द से समाज में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने दिव्यांग भाई-बहनों से कहा कि आप समाज के पूर्ण व्यक्तियों से ज्यादा साहसी है। आप अपने आपको कमजोर कदापि न समझे। डबल इंजन की सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आपके विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।
इस अवसर पर मा0 विधायक करछना श्री पियूष रंजन निषाद ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी का जो सपना था, वह अब साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आपके विकास के लिए जो कार्य कर रही है, मैं इसके लिए मा0 प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं।
मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग भाई-बहनों को लाभान्वित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार द्वारा तहसील व ब्लाक स्तर पर शिविर का आयोजन करके दिव्यांग भाई-बहनों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।Prayagraj News: On the occasion of World Disabled Day, assistive devices were distributed to the disabled

 

इस अवसर पर उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, एलिम्को के कनिष्ठ प्रबंधक श्री सुरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आभा श्रीवास्तव ने किया।

Trending News