Prayagraj News: कार्तिक पूर्णिमा के देव दीपावली पर्व पर दीप मालिकाओं की अद्भुत छटा से जगमग हुआ त्रिवेणी संगम क्षेत्र

Prayagraj News: On the occasion of Dev Deepawali festival of Kartik Purnima, the Triveni Sangam area was lit up with the amazing brilliance of rows of lamps  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला प्रशासन एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को संगम क्षेत्र में देव दीपावली के पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया।IMG 20241116 WA0035

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगणों द्वारा दीप विन्यास का अवलोकन एवं सेल्फी प्वाइंट पर फोटोग्राफी द्वारा किया गया।IMG 20241116 WA0034

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय श्री प्रकाश पाडिया, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां त्रिवेणी की भव्य रूप से आरती की गयी एवं दीप-दान किया गया। देव दीपावली के अवसर पर सैंण्डआर्ट, गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।Prayagraj News: On the occasion of Dev Deepawali festival of Kartik Purnima, the Triveni Sangam area was lit up with the amazing brilliance of rows of lamps

 

देव दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की गयी थी, उसी के अनुरूप विभागों के द्वारा व्यवस्थायें की गयी थी। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर काफी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 रंजना त्रिपाठी ने किया।

Trending News