Prayagraj News :जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर को

Prayagraj News :जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर को
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 9.12.2023 को प्रात 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा l जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधित वाद, बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का निस्तारण किया जाएगा

Prayagraj News :जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर को
माननीय श्री संतोष राय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा समस्त वाद कारियो से अनुरोध है कि वे अपने मुकदमों के तस्दीक अधिवक्ता के द्वारा उचित माध्यम से लोक अदालत के आयोजन से पूर्व संपन्न करा ले जिससे उनके मुकदमों का निस्तारण किया जा सके l

Prayagraj News :जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर कोयह जानकारी श्री सुभाष चंद मौर्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई l

Trending News