Prayagraj News :मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने मण्डल के विभागीय अधिकारियों के साथ की विभागीय कार्यों की समीक्षा

Prayagraj News :मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने मण्डल के विभागीय अधिकारियों के साथ की विभागीय कार्यों की समीक्षा
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आबकारी एवं मद्ध निषेध विभाग, उ0प्र0 श्री नितिन अग्रवाल ने शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में प्रयागराज मण्डल के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

IMG 20230609 WA0189

उन्होंने अधिकारियों को अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने आभ्यासिक लोगो के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने के लिए कहा है। मा0 मंत्री जी ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने आबकारी विभाग से सम्बंधित आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News :मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने मण्डल के विभागीय अधिकारियों के साथ की विभागीय कार्यों की समीक्षा

उन्होंने सभी जिला आबकारी अधिकारियों को निरंतर प्रवर्तन की कार्यवाही प्रभावी ढंग से करते रहने के लिए कहा है। इस अवसर पर संयुक्त आबकारी आयुक्त श्री गिरीश चन्द्र मिश्रा, संयुक्त आबकारी आयुक्त ईआईबी श्री जैनेन्द्र उपाध्याय, उप आबकारी आयुक्त प्रभाग श्री ए0के0 सिंह सहित समस्त जनपदों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News