Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी एवं मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम में हुए सम्मिलत

जनवाद टाइम्स 10 June 2023
Prayaagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी एवं मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम में हुए सम्मिलत
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नितिन अग्रवाल शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन में सम्मिलत हुए। इस अवसर पर मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ प्रदेश के समस्त जनपदों में विकास के कार्य करा रही है। केन्द्र सरकार के सहयोग व मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

IMG 20230609 WA0187

प्रदेश को भारत में नम्बर वन राज्य बनाने में आप सभी व्यापारी बंधुओं का सहयोग अपेक्षित है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में आज व्यापार करना सुगम हुआ हैै, क्योंकि भयमुक्त समाज का वातावरण कायम हुआ है तथा प्रदेश में चुस्त-दूरूस्त कानून व्यवस्था का राज है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में व्यापारियों की कठिनाईयों का शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण हो रहा है, पूरे प्रदेश में व्यापार का सुगम माहौल मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के कल्याण एवं उनकी प्रगति के लिए सदैव तत्पर एवं कृतसंकल्पित है।Prayaagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी एवं मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम में हुए सम्मिलत

इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की मिसाल भारत के अन्य प्रदेश भी देते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भयमुक्त समाज का वातावरण है। व्यापारी बिना डर के अपना व्यापार कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत का मान एवं गौरव बढ़ा है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आर्थिक शक्ति के रूप से समृद्ध हो रहा है, जिसमें प्रदेश के व्यापारियों की भी बड़ी भूमिका है। इस अवसर पर महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, श्री के0पी0 सिंह ने भी अपने विचार रखें।

Prayaagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी एवं मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम में हुए सम्मिलत

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री दीपक पटेल, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री अवधेश चन्द्र गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्री अश्वनी दुबे सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा काफी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने मण्डल के विभागीय अधिकारियों के साथ की विभागीय कार्यों की समीक्षा
Next: Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.