Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:महाकुंभ 2025 को भव्य स्वरूप देने के दृष्टिगत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा मेला अधिकारी, कुंभ ने की

जनवाद टाइम्स 1 December 2023
Prayagraj News:महाकुंभ 2025 को भव्य स्वरूप देने के दृष्टिगत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा मेला अधिकारी, कुंभ ने की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 को भव्य स्वरूप देने के दृष्टिगत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा हेतु आज मेला अधिकारी, कुंभ मेला, श्री विजय किरन आनंद ने मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सर्वप्रथम नगर निगम द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की बिंदु वार समीक्षा की गई तथा अगली शीर्ष समिति की बैठक हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं की सूची पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी शीर्ष समिति की 6 बैठक में नगर निगम की 79 परियोजनाएं अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें सड़क एवं जल निकासी की 10, मार्ग प्रकाश के 51, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की 16, जल आपूर्ति की 1 तथा अस्थाई कार्यों की 1 परियोजनाएं सम्मिलित है।IMG 20231201 WA0157

प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कटका तिराहे रोड पर कार्यों की गति धीमी पाए जान पर तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्यों में लापरवाही बरतने पर मेला अधिकारी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत आंतरिक, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, बीपी सिंह पर खासी नाराजगी व्यक्त करते हुए टीपीआईए से उन्हें स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही काटका रोड पर जीएसबी ग्रेडिंग की भी समस्या के बारे में अवगत कराए जाने पर टीपीआईए के एक्सपर्ट्स को आसपास के जीएसबी प्लांट पर जाकर वहां पर उसकी क्वालिटी चेक करने के निर्देश दिए हैं।IMG 20231201 WA0157

इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि अधिग्रहण संबंधित समस्याओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा सभी संबंधित तहसील के उप जिला अधिकारियों को सभी समस्याओं का निराकरण अति शीघ्र कर उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए।Prayagraj News:महाकुंभ 2025 को भव्य स्वरूप देने के दृष्टिगत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा मेला अधिकारी, कुंभ ने की

आगामी माघ मेला 2023-24 में शौचालयों की क्वालिटी सुनिश्चित करने के दृष्टिगत निविदा में भाग लेने वाले वेंडरों से आज उनके शौचालयों एवं यूरिनलों का डिस्प्ले भी किया गया। मेला प्राधिकरण की टीम, जिसमें प्रभारी अधिकारी, माघ मेला 2023-24, श्री दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी, मेला प्राधिकरण, श्री विवेक चतुर्वेदी तथा मेला प्रबंधक, श्री विवेक शुक्ला समेत अन्य संबंधित अधिकारियों ने सभी वेंडर द्वारा लगाए गए शौचायलयों का निरीक्षण किया। निविदा प्रक्रिया में डेमोंसट्रेशन पर भी नंबर दिए जाएंगे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :विकसित भारत संकल्प यात्रा
Next: भला आदमी ( लघुकथा )

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260628-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 30 हजार सीड बॉल से हरित क्रांति की पहल, जल-जीवन हरियाली अभियान को मिलेगी नई गति

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पंचायत विकास दिवस को जनआंदोलन बना रहीं जीविका दीदियाँ, नशामुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान

जनवाद टाइम्स 28 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान
  • Bihar News: राजापाकर की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 30 हजार सीड बॉल से हरित क्रांति की पहल, जल-जीवन हरियाली अभियान को मिलेगी नई गति
  • Bihar News : पंचायत विकास दिवस को जनआंदोलन बना रहीं जीविका दीदियाँ, नशामुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान
  • Bihar News: संकल्प 95 द्वारा सेंट जेवियर बालिका शिक्षण संस्थान का उद्घाटन, बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.