Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :विकसित भारत संकल्प यात्रा

जनवाद टाइम्स 1 December 2023
Prayagraj News :विकसित भारत संकल्प यात्रा
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

केन्द्र सरकार द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में दिनांक 15 नवम्बर, 2023 से 26 जनवरी, 2024 तक ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अन्तर्गत योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरिच गतिविधियों का आयोजन नगर निगम, प्रयागराज द्वारा कराया जा रहा है।

IMG 20231201 WA0153 दिनांक 30.11.2023 को प्रातः 11 बजे योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़़ाये जाने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में देशभर के लाभार्थियों से वार्ता की गयी।IMG 20231201 WA0154

उक्त कार्यक्रम में कैम्प आयोजित करते हुए केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं यथा-वित्त पोषण सेवाएं, पी0एम0 उज्जवला योजना, पी0एम0 आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, आयुश्मान भारत योजना, पी0एम0 सौभाग्य योजना, पी0एम0भारतीय जन औशधीय परियोजना, अटल पेन्शन योजना एवं आधार कार्ड के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए रजिस्टेªशन कराया गया एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ प्राप्त होने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मा0 महापौर द्वारा केन्द्र सरकार/राज्य सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं मौके पर उपस्थित लाभार्थियों से वार्ताकर उनका अनुभव प्राप्त किया गया साथ ही लाभार्थियों द्वारा योजनाओं से हुए लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। मा0 सांसद महोदया द्वारा प्रयागराज जनपद में पी0एम0 आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौंचालय, आयुष्मान भारत योजना एवं पी0एम0 स्वनिधि योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं के संतृप्तीकरण में किये गये सहयोग पर धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Prayagraj News :विकसित भारत संकल्प यात्रा
‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अन्तर्गत योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरिच गतिविधियों के सम्बन्ध में पत्थर गिरिजा चौराहे पर आई0ई0सी0 वैन, आडियो विजुअल ऐड, ब्रोशर, पैम्फलेट, बुकलेट आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार का कार्य कराया गया। उक्त कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग भारत सरकार द्वारा जागरूकता हेतु कैलेण्डर एवं पम्पलेट वितरित कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री उमेशचन्द्र गणेश केशरवानी मा0 महापौर, श्रीमती केशरी देवी पटेल मा0 सांसद, समस्त सम्मानित पार्षदगण, श्री चन्द्र मोहन गर्ग नगर आयुक्त, प्रयागराज, श्री दीपेन्द्र यादव, श्री अरविन्द राय, अपर नगर आयुक्त, सुश्री दीपशिखा पाण्डेय सहायक नगर आयुक्त, श्रीराम मूरत नोडल अधिकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार, समस्त जोनल अधिकारी एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News बगहां में फिरौती हेतु सी एस पी संचालक का अपहरण
Next: Prayagraj News:महाकुंभ 2025 को भव्य स्वरूप देने के दृष्टिगत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा मेला अधिकारी, कुंभ ने की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260628-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 30 हजार सीड बॉल से हरित क्रांति की पहल, जल-जीवन हरियाली अभियान को मिलेगी नई गति

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पंचायत विकास दिवस को जनआंदोलन बना रहीं जीविका दीदियाँ, नशामुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान

जनवाद टाइम्स 28 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान
  • Bihar News: राजापाकर की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 30 हजार सीड बॉल से हरित क्रांति की पहल, जल-जीवन हरियाली अभियान को मिलेगी नई गति
  • Bihar News : पंचायत विकास दिवस को जनआंदोलन बना रहीं जीविका दीदियाँ, नशामुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान
  • Bihar News: संकल्प 95 द्वारा सेंट जेवियर बालिका शिक्षण संस्थान का उद्घाटन, बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.