Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एअर फोर्स डे-2023 की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न

जनवाद टाइम्स 14 September 2023
Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एअर फोर्स डे-2023 की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में एअर फोर्स डे-2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले एयर शो को सुव्यवस्थित एवं सकुशल ढंग से आयोजित किए जाने के सम्बंध में विभागवार की जा रही तैयारियांे की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

IMG 20230914 WA0135एअर फोर्स डे-2023 का आयोजन 08 अक्टूबर, 2023 को प्रस्तावित है, जिसमें परेड एअरफोर्स, बमरौली के कमाण्ड सेंटर में तथा संगम तट पर एअर शो का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। एअर फोर्स डे को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी ने एअर फोर्स एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों से एयर फोर्स डे एवं पूर्व के दिवसों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने एयर फोर्स डे के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं सकुशल ढंग से आयोजित किए जाने हेतु सभी सम्बंधित अधिकारियों से उनके द्वारा की जा रही तैयारियों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एअर फोर्स डे-2023 की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था, पीएस सिस्टम, कमेन्ट्री बाक्स, पार्किग की व्यवस्था, संगम क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था, शौचालय, पीने के पानी, जल पुलिस, मेडिकल की व्यवस्था, बोट एम्बुलेंस, एम्बुलेंस, एम्बुलेंस में वाॅयरलेस सिस्टम लगाये जाने, आपातकालीन चिकित्सा, ब्लड बैंक, कंट्रोल रूम बनाये जाने, रेफरल अस्पताल, कार्यक्रम के अवसर पर विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर की व्यवस्था, एयरपोर्ट से संगम क्षेत्र तक सड़को की मरम्मत, डिवाइडर, फेंसिंग व विद्युत पोलों की पेंटिंग कराने तथा चैराहों पर लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था, रेफलेक्टर लगाये जाने, अग्निशमन की व्यवस्था हेतु संबंधित विभागों के द्वारा की जा रही तैयारियांे के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एअर फोर्स डे-2023 की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल के पास स्वास्थ्य विभाग की टीम, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की व्यवस्था तथा ग्रीन कारिडोर बनाये जाने हेतु की गयी कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। उन्होने संगम क्षेत्र एवं आस-पास में लगे हुए टावरों, यमुना ब्रिज, हाईराइज बिल्डिंग पर वार्निंग लाइट एवं बिजली के तारों पर लोकेटर बाॅल लगाये जाने हेतु कहा है। उन्होंने नगर निगम को साफ-सफाई, मोबाइल टाॅयलेट, पेयजल सहित अन्य कार्यों हेतु व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकरी ने संगम क्षेत्र के 10 किमी0 की परिधि में ड्रोन व पतंग उड़ाने व लेजर लाइट के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किए जाने एवं बर्ड कंट्रोल के लिए कूड़ा भण्डारों की साफ-सफाई कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चौहान, वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारीगण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी मेला श्री दयानंद, सिटी मजिस्टेªट श्री सत्यप्रिय सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :प्रमुख सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबन्धन विभाग ने राजकीय कार्यालय निरीक्षणालय, प्रयागराज की अधिकृत वेबसाइट का किया वर्चुअली लोकार्पण
Next: Bihar. News-ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन के आवाहन पर आज अक्षय बट राय स्टेडियम मे विशाल जुलुस निकाला गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.