Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में माघ मेला के संबंध में बैठक संपन्न

जनवाद टाइम्स 4 November 2020
IMG-20201104-WA0045
Share News
       

 

संवाददााता रामजी विश्वकर्मा

प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में माघ मेला 2020-21 के आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रमुख सचिव ने विद्युत विभाग, पीडब्लूडी विभाग, जल निगम, स्वास्थ्य, सिंचाई, पुलिस विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को माघ मेला के सकुशल एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को अपनी कार्ययोजना में अनिवार्य रूप से शामिल किए जाने का निर्देश दिया है। बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी- भानु चन्द्र गोस्वामी के द्वारा पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से मेले के आयोजन हेतु बनायी गयी प्रस्तावित कार्ययोजना के सम्बंध में विस्तार से बिंदुवार जानकारी दी गयी। उन्होंने मेले में पाण्टुन पुलों के निर्माण, सेक्टर, विद्युत व्यवस्था, मेला क्षेत्र में चकर्ड प्लेट से बनने वाली सड़कों, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, सेनेटाइजेशन, घाटों के निर्माण, गंगा नदी के कटान को रोकने हेतु सिंचाई विभाग द्वारा बनाये जाने वाले बाड़, वैरीकेटिंग, जेटी की व्यवस्था सहित मेले के आयोजन हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रमुख सचिव ने सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों से उनके द्वारा कराये जाने वाले कार्यों तथा उनसे सम्बंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। मण्डलायुक्त आर0 रमेश कुमार एवं आईजी-श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह ने भी मेले के आयोजन को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में आवश्यक सुझाव दिए।
प्रमुख सचिव ने मेला आयोजन से सम्बंधित सभी विभागों के अधिकारियों से उनकी कार्ययोजना के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मेला आयोजन में मूलभूत आवश्यकताओं/सुविधाओं में कोई कमी न होने पाये। उन्होंने मेला क्षेत्र में कोविड-19 के मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां समय से सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हेतु आवश्यक तैयारियों केे सम्बंध में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहने पाये। उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई एवं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हेतु भी पुख्ता इंतजाम किए जाने के लिए कहा है।
बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लगने वाले माघ मेला क्षेत्र में बनने वाले पाण्टुन पुलों के स्थलों, गंगा जी के कटान वाले स्थानों, बिजली, सड़क सहित अन्य की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-श्सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, नगर आयुक्त- रवि रंजन सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा उत्सव 2020 आयोजित
Next: Vaishali News: चुनाव संपन्न होने के बाद हार जीत का आकलन करने मे लगे लोग।

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.