Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न

जनवाद टाइम्स 17 June 2023
IMG-20230617-WA0166
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला सैनिक बंधु की बैठक जिला कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में बड़ी संख्या में उपस्थित पूर्व सैनिकों वीर नारियों व उनके परिजनों के बीच संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी प्रयागराज की ओर से एडीएम सिटी मदन कुमार ने किया। संचालन कैप्टन (नेवी) भारतेंद्र सिंह कंवर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी प्रयागराज ने किया।

IMG 20230617 WA0166सर्वप्रथम बैठक में सभी का स्वागत जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने किया तत्पश्चात पूर्व सैनिकों की ओर से पूर्व सूबेदार श्यामसुंदर सिंह पटेल ने अध्यक्ष महोदय को दो ज्ञापन दिए जिसमें एक ज्ञापन रक्षा मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को संबोधित है जो ओ आर ओ पी 2 की विसंगतियां दूर कराने हेतु है। दूसरा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित है जिसमें पूर्व सैनिकों का गृहकर उत्तर प्रदेश में भी माफ हो जैसे अन्य 16 प्रदेशों में माफ है। तत्पश्चात सभी आवेदन पत्रों पर व्यक्तिगत समस्या एडीएम सिटी ने सुना तथा 22 आवेदन पत्रों के निस्तारण की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर पुलिस विभाग से एसीपी चिराग जैन तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ प्रमोद कुमार विभागीय अधिकारी शामिल रहे। अंत में अध्यक्षता कर रहे एडीएम सिटी मदन कुमार ने कहा कि आप सभी सैनिकों पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का हम हृदय से सम्मान करते हैं।

Prayaagraj News :जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न

आपकी समस्याओं का समाधान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है इसलिए जब भी कोई समस्या हो हमारे पास आप प्रतिदिन आ सकते हैं। एक माह का इंतजार ना किया करें। सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। तत्पश्चात जिला सैनिक कल्याण अधिकारी महोदय ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दिया जिससे सभी लोग बहुत प्रभावित हो खुश हुए। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक संपन्न हुई।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : दो सगे भाइयों ने नीट परीक्षा में चयनित क्षेत्र का किया नाम रोशन
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : न्यौरीअंडर पास में दुकानदारों ने दोनों तरफ किया गया अतिक्रमण आवागमन में रोड़ जाम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.