Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 25 August 2023
Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अनपुस्थित रहने पर क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा का वेतन रोकने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने पर पीओ नेडा, सहायक निदेशक मत्स्य से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है साथ ही साथ उन्होंने हिदायत दी है कि उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित विभाग के अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।IMG 20230824 WA0193

बैठक में जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग, विद्युत विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के अन्तर्गत प्राप्त इंवेस्ट इंटेंट तथा निवेश मित्र पोर्टल से सम्बंधित विषयों की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में युनाइटेड मेडीसिटी हाॅस्पिटल रावतपुर झलवा, प्रयागराज को बिजली की सप्लाई निरंतर करने के विषय के सम्बंध में अधिशाषी अभियंता विद्युत के द्वारा बताया गया कि यह विषय प्रबंध निदेशक महोदय के स्तर का है। जिलाधिकारी ने इस सम्बंध में अधिशाषी अभियंता विद्युत को की गयी कार्रवाई से सम्बंधित प्रगति की रिपोर्ट तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना के तहत बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सबसे अधिक लम्बित आवेदन पत्रों वाले बैंक-बैंक आफ बड़ौदा तथा एसबीआई से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया है।

IMG 20230824 WA0195
निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ग्राउण्ड वाटर डिपार्टमेंट के 07 आवेदन पत्र डिफाल्टर पाये जाने पर तथा यूपीसीडा विभाग के 04 आवेदन पत्रों के डिफाल्टर पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित करने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्नइस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज सहित उद्योगबंधु से श्री मुरारी लाल अग्रवाल, श्री दरबारी लाल सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण तथा उद्योग बंधुगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News : बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने अनुसुचित जाति का जायजा लिया
Next: Prayaagraj News :जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 सितंबर को

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.